प्रधानमंत्री इमरान खान के भतीजे हसन नियाजी पर लाहौर के अस्पताल में हिंसा भड़काने का आरोप लगा है पाकिस्तान मीडिया ने एक वीडियो दिखाया है जिसमें हिंसा के दौरान हसन वकीलों के साथ वहां दिखाई दे रहे हैं
इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें इमरान खान का भतीजा अस्पताल में हुए हिंसक घटना में शामिल दिख रहा है। इसे लेकर अब सियासत तेज हो गई है।
इस मामले में शनिवार को पाकिस्तान पुलिस ने इमरान खान के भतीजे के घर पर छापेमारी भी की। न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दंगे में कम से कम तीन मरीजों की मौत हो गई थी, जबि कई घायल गए थे।
दंगाईयों को पकड़ने के लिए पुलिस की छापेमारी जारी
बता दें कि अस्पताल में घुसकर दंगा भड़काने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पाकिस्तान पुलिस सख्त है और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पाकिस्तानी मीडिया ने एक विडियो दिखाया है जिसमें इमरान खान के भतीजे हसन नियाजी दंगा कर रहे वकीलों के साथ दिख रहे हैं। अब इस वीडियो के आधार पर पुलिस उनकी तलाशी कर रही है। नियाजी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उनके घर समेत कई जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की है।
बुधवार को हुई थी हिंसक झड़प की घटना
आपको बता दें, 11 दिसंबर (बुधवार) को 11 दिसंबर को पंजाब हार्ट इंस्टिट्यूट अस्पताल में सैकड़ों वकील घुस गए और दंगा फसाद शुरू कर दिया था। इस दौरान वकीलों और डॉक्टरों के बीच हिंसक झड़प भी देखने को मिला। वकीलों ने अस्पताल की प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया।
इस घटना के दौरान तीन मरीजों की मौत हो गई थी। वकीलों ने आरोप लगाया था कि एक डॉक्टरों ने जानबुझकर एक वीडियो को वायरल करवाया है, जिसमें एक वकील द्वारा फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनान के लिए एक डॉक्टर पर दबाव बनाया गया था।
अस्पताल में भड़की हिंसा को रोकने के लिए मौके पर पुहंची पुलिस और मामले को कवर करने पहुंचे पत्रकारों पर भी वकीलों ने हमला कर दिया था। साथ ही पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया था।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.