
पेट्रोल-डीज़ल (Photo - ANI)
ईरान-अमेरिका युद्ध (Iran-US War) को 6 महीने से ज़्यादा समय हो चुका है, लेकिन अभी भी इसका स्थायी अंत नहीं हुआ है। इस युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट (Middle East) में हालात काफी खराब हो गए हैं, जिसका असर कई देशों पर पड़ रहा है। इनमें बांग्लादेश (Bangladesh) और पाकिस्तान (Pakistan) भी शामिल हैं। इस युद्ध की वजह से बांग्लादेश में गैस की कमी (Gas Shortage) पैदा हो गई है, तो वहीँ पाकिस्तान में पेट्रोल-डीज़ल की सप्लाई (Petrol-Diesel Supply) पर असर पड़ा है। पाकिस्तान में इस युद्ध की वजह से पेट्रोल-डीज़ल की सप्लाई घट गई है।
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में परवीन अख्तर अपने इलाके में पाइप से आने वाली गैस की उपलब्धता के हिसाब से खाना बनाने के लिए मजबूर है। दुनियाभर में ऊर्जा के संकट के कारण गैस की सप्लाई रुक-रुक कर होती है, इसलिए परवीन को कई बार तो रात के 12 बजे तक का इंतज़ार करना पड़ता है जिससे वह रात का खाना बना सकें। सिर्फ परवीन ही नहीं, बांग्लादेश में कई महिलाओं को इस संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से कई महिलाएं इंडक्शन कुकर का इस्तेमाल कर रही हैं, लेकिन इससे भी कोई फायदा नहीं हुआ, क्योंकि बिजली जाने की वजह से अक्सर खाना आधा ही पक पाता है।
पाकिस्तान में सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में तेज़ी से हो रही बढ़ोतरी से राहत देने के लिए 16 सितंबर से एक सब्सिडी स्कीम शुरू की है। हालांकि इस सब्सिडी का फायदा उठाने के लिए वाहन मालिकों को रजिस्ट्रेशन करवाना ज़रूरी है, लेकिन यह प्रोग्राम ठीक से काम नहीं कर रहा है और इस वजह से उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। कराची के रहने वाले मोहम्मद मुशर्रफ का कहना है कि उसने अपनी मोटरसाइकिल और आईडी कार्ड नंबर के साथ रजिस्टर करने की कई दिनों तक कोशिश की, लेकिन उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उसने बताया कि सबसे पहले तो आपको अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। फिर आपको अपने मोबाइल फ़ोन का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। अगर शर्तें इतनी मुश्किल होंगी, तो बिना पढ़े-लिखे व्यक्ति को तो काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से तेल और गैस के निर्यात में रुकावट अभी भी आ रही है। अब सऊदी-अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच जंग से लाल सागर (Red Sea) से होने वाला व्यापार पर भी खतरा मंडरा रहा है। इससे एशिया में तेल और गैस का संकट देखने को मिल रहा है और साथ ही कीमतें भी काफी बढ़ गई हैं।
Updated on:
17 Sept 2026 05:38 pm
Published on:
17 Sept 2026 05:22 pm
