एशिया

जापान में विशालकाय समुद्री जीव से टकराई तेज रफ्तार नाव, तटरक्षक दल ने बिठाई जांच

पांच यात्री गंभीर रूप से घायल जांच के लिए मौके पर पहुंचे मरीन ऑफिसर अभी तक नहीं लगा विशालकाय जीव का पता
less than 1 minute read
boat
जापान में विशालकाय समुद्री जीव से टकराई तेज रफ्तार नाव, तटरक्षक दल ने बैठाई जांच

नई दिल्‍ली। जापान के समुद्री क्षेत्र में एक तेज रफ्तार नाव विशालकाय समुद्री जीव से टकराने के बाद तटरक्षक दल ने मरीन अधिकारियों से इस मामले की जांच करने को कहा है। जांच के लिए अतिरिक्‍त अधिकारी हेलीकॉप्‍टर से मौके पर पहुंच गए हैं। अभी तक जांच दल के अधिकारी इस बात का पता नहीं लगा पाए हैं कि यह घटना समुद्री जीव के टकराने से हुई या इसके पीछे कोई और वजह हो सकता है।

मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी
जापानी तटरक्षक दल ने टकराव के कारणों की जांच और राहत कार्य के लिए नावों और हेलीकॉप्टरों को मौके पर भेजा है। अभ तक जांच दल के अधिकारी कथित समुद्री जीव का पता नहीं लगा पाए हैं। जांच अधिकारी इस घटना की जांच सभी पहलुओं को ध्‍यान में रखते हुए कर रहे हैं।

नाव में सवार थे 121 लोग
आपको बता दें कि यह घटना जापान के उत्तर-पश्चिमी तट से दूर निगाटा और सैडो द्वीप के बीच की है। तेज रफ्तार नाव में 121 लोग सवार थे। नाव में सवार लोगों में से 80 यात्री इस दुर्घटना में घायल हो गए । गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। चालक दल ने अधिकारियों को बताया है कि तेज रफ्तार नाव जिस कठोर वस्‍तु से टकराई है वो विशाल समुद्री जीव हो सकता है।

Updated on:
10 Mar 2019 10:10 am
Published on:
10 Mar 2019 09:06 am