एशिया

थाइलैंड: जेल में बंद पिता से संयोगवश हुई बेटे की मुलाकात, सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना

बच्चा अपने स्कूल के तरफ से जेल की ट्रिप पर आया था, वहां उसने जेल में बंद अपने पिता को पहचान लिया।

2 min read
थाइलैंड: जेल में बंद पिता से संयोगवश हुई बेटे की मुलाकात, सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना

बैंकाक। जेल में बंद एक कैदी की संयोगवश अपने बेटे से हुई मुलाकात इस समय देश भर में चर्चित हो रही है। स्कूल की तरफ से जेल ट्रिप पर आये बेटे की पिता से मुलाकात थाईलैंड में मीडिया के मुख्य धड़े सहित सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने स्कूल के तरफ से जेल की ट्रिप पर आया था, वहां उसने जेल में बंद अपने पिता को पहचान लिया।

ये भी पढ़ें

जलवायु परिवर्तन से थाईलैंड को बड़ा खतरा, 2030 तक समुद्र में समा जाएगा बैंकाक का आधा हिस्सा

जेल के अधिकारियों ने कराई मुलाकात

बेटे द्वारा अपने पिता को पहचाने जाने की खबर के बाद जेल के अधिकारियों ने पिता की बच्चे से मुलाकात कराई।यह दृश्य दोनों के साथ साथ सबके लिए बहुत भावुक करने वाला था। बेटे ने भी अपने पिता को देखने के बाद पारंपरिक थाई अंदाज में झुककर प्रणाम किया। पिता और बेटे का ऐसा मिलन देखकर वहां मौजूद सभी लोग बहुत भावुक हो गए।

स्कूल की तरफ से जेल की ट्रिप पर था लड़का

एक समाज सेवी संस्था ने थाइलैंड में बच्चों को स्कूल की तरफ से जेल दिखाने ले जाया गया, ताकि वह वहां की परिस्थितियों और अपराधियों के जीवन के हालात को अच्छी तरह से समझ सकें। मीडिया की खबरों के अनुसार यह ट्रिप बच्चों के लिए बेहद रोमांचक होती लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि बच्चों और स्कूल स्टाफ के साथ कैदियों के लिए भी बहुत भावुक बन गई ।

जेल प्रशासन की हो रही तारीफ

इस मामले में जेल प्रशासन की भी तारीफ हो रही है। बताया जा रहा है कि बच्चे ने अपने पिता को देखा तो वह उन्हें पहचान गया और रोने लगा। उसने पहले अपने शिक्षकों को बताया । शिक्षकों ने यह बात जेल अधिकारियों को बताई। जेल अधिकारियों ने बच्चे को उसके कैदी पिता से मिलवाने का फैसला किया। फिर बच्चे और उसके पिता का मिलान समरोह बहुत भावुक करने वाला था। कैदी पिता अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर सका और फूट-फूटकर रोने लगा । उन्होंने बेटे से वादा किया कि सजा खत्म होने के बाद वह अच्छा इंसान बनने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें

video: अगरतला में थाईलैंड के राजदूत ने सीएम बिप्लब कुमार से मुलाकात की
Published on:
05 Sept 2018 05:56 pm
Also Read
View All