एशिया

नेपाल: पशुपतिनाथ मंदिर में मिला संदिग्‍ध सामान, मौके पर बुलाई गई नेपाली सेना और पुलिस, मचा हड़कंप

सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस संदिग्ध वस्तु को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर शुरू की जांच
less than 1 minute read
Pashupatinath Temple

काठमांडू। नेपाल से एक बड़ी खबर आ रही है। देश में स्थित हिंदुओं के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में एक संदिग्ध वस्तु बरामद हुआ है। शुक्रवार को इसकी जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही तत्काल रूप से पुलिस मंदिर पहुंची और छानबीन शुरू कर लिया।

मंदिर परिसर में बुलाए गए नेपाली सेना के जवान

किसी बड़े साजिश का अंदेशा देखते हुए पुलिस ने परिसर में घेराबंदी करते हुए संदिग्ध वस्तु को अपने कब्जे में लिया। हालांकि अभी तक इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई थी कि वह वस्तु आखिर क्या थी। पुलिस का कहना है कि अभी यह नहीं कह जा सकता है कि यह वस्तु बम ही है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा लिहाज से मंदिर परिसर में नेपाली सेना के जवानों को भी बुलाया गया। फिलहाल, घटना पर विस्तृृत जानकारी का इंतजार है।

मंदिर से जुड़ी कुछ खास बातें

आपको बताते चलें कि UNESCO की विश्व धरोहर में शामिल यह मंदिर शिव शंकर को समर्पित है। इसकी मान्यता एशिया के चार सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है। दावा किया जाता है कि यह मंदिर सृष्टि के निर्माण के समय से है, जहां पहली बार शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे। गौरतलब है कि, साल 2014 में नेपाल में आए भयंकर भूकंप के दौरान कई बड़े-बड़े भवन धराशायी हो गए। लेकिन उस वक्त पशुपतिनाथ मंदिर को कोई क्षति नहीं हुई।

Updated on:
21 Sept 2019 08:32 am
Published on:
21 Sept 2019 08:30 am