
अफगानिस्तान (Afghanistan) में 2021 में भारी उथल-पुथल मच गई, जब 15 अगस्त को तालिबान (Taliban) ने सत्ता में वापसी की। इस आतंकी ग्रुप के देश की सत्ता पर काबिज़ होते ही पूरे देश की स्थिति बिगड़ गई। अफगानिस्तान में सिर्फ आर्थिक स्थिति ही नहीं, कानूनी स्थिति और शैक्षिक स्थिति भी चरमरा गई। देश की जनता के हकों का हनन किया जाने लगा है और तालिबान के खिलाफ आवाज़ उठाने वालों को कड़ी सज़ा दी जाती है। तालिबान के इस आतंक से अफगानिस्तान की मीडिया भी अछूती नहीं रही है। तालिबान ने अफगानिस्तान की मीडिया को कंट्रोल करने के लिए साथ ही मीडिया पर कई तरह की पाबंदियाँ भी लगा रखी है। हाल ही में तालिबान ने अफगान मीडिया को एक चेतावनी दी है।
क्या है तालिबान की चेतावनी?
तालिबान ने हाल ही में अफगान मीडिया को चेतावनी देते हुए कहा है कि जो मीडिया आउटलेट्स तालिबान के खिलाफ प्रोपोगैंडा फैलाने का काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। अफगान मीडिया अक्सर ही तालिबान की करतूतों की सच्चाई सामने लाने से पीछे नहीं हटती। इसी बात को देखते हुए तालिबान ने अफगान मीडिया को यह चेतावनी दी है।
यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान में रोड एक्सीडेंट, 3 लोगों की मौत
मीडिया पर कड़ी पाबंदियाँ
तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद अफगानिस्तान में मीडिया पर कई पाबंदियाँ लगा दी गई हैं। इन पाबंदियों से मीडिया की स्थिति भी बिगड़ी है। अफहं मीडिया तालिबान के खिलाफ कुछ लिख या दिखा नहीं सकती है। ऐसा करने पर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने का प्रावधान है। तालिबान के राज में मीडिया के लिए कोई रोडमैप भी नहीं है। ऐसे में मीडिया के काम-काज में कई तरह की परेशानियाँ आती हैं।
जल्द ही उठाया जाएगा विदेशों के मीडिया आउटलेट्स के खिलाफ कदम
अफगानिस्तान में तालिबान के राज में चल रही इन्फॉर्मेशन एंड कल्चर मिनिस्ट्री ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय में विदेशों के मीडिया आउटलेट्स पर भी एक्शन लेने की तैयारी है। इसके तहत ऐसे मीडिया आउटलेट्स पर तालिबान की सत्ता में चल रही अदालतों में मुकदमा चलाया जाएगा।