एशिया

पाकिस्तान में उपचुनाव के लिए मतदान जारी, पूर्व पीएम अब्बासी के चुनावी भाग्य का होगा फैसला

पाकिस्तान में आज उपचुनाव हो रहा है। नेशनल असेंबली की 11 और 24 प्रांतीय सीटों के लिए मतदान हो रहा है।
less than 1 minute read
bypoll in Pakistan
पाकिस्तान में उपचुनाव के लिए मतदान जारी, पूर्व पीएम अब्बासी के चुनावी भाग्य का होगा फैसला

इस्लामाबादः पाकिस्तान की नेशनल असेंबली की 11 और 24 प्रांतीय सीटों के लिए रविवार को मतदान हो रहा है। इस दौरान 300 से अधिक उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मतदान के लिए 50 लाख से अधिक मतदाता मतदान के लिए पंजीकृत है, जिनमें लगभग 23 लाख महिलाएं और लगभग 27 लाख पुरूष हैं। कुल 7,489 मतदान केंद्रों में से 1,727 को अत्यधिक संवेदनशील घोषित किया गया है। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। उपचुनाव 11 नेशनल असेंबली की 11 सीटों, पंजाब असेंबली की 11, खैबर पख्तूनख्वा की नौ और सिंध और बलूचिस्तना की भी दो-दो सीटों पर हो रहा है। इस विदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिक भी उपचुनाव में मतदान कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने इसके लिए खास इंतजाम किया है।

पूर्व पीएम शाहिद खाकान अब्बासी भी लड़ रहे चुनाव
पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी एनए-124 सीट के लिए पीएमएल के उम्मीदवार हैं जिनके खिलाफ पीटीआई के गुलाम मोहिउद्दीन चुनावी मैदान में हैं। लाहौर एनए-131 सीट पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के उम्मीदवार ख्वाजा साद रफीक का सामना पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के हुमायूं अख्तर से है। बता दें कि पाकिस्तान में इस साल हुए संसदीय चुनाव में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीके इंसाफ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। सहयोगी दलों की मदद से इमरान खान ने सरकार बनाई।

Updated on:
14 Oct 2018 01:14 pm
Published on:
14 Oct 2018 01:14 pm