धर्म/ज्योतिष

मेष राशि में बनने वाला है बेहद शुभ योग, 3 राशियों के लोग करेंगे दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की

Shukraditya Yoga 2024 : एक हफ्ते बाद मेष राशि में बड़ी उथल पुथल होने वाली है। एक बड़े ग्रह गोचर से इस राशि में बेहद शुभ योग बनेगा। इससे तीन राशियों के किस्मत के ताले खुल जाएंगे। इन तीन राशियों के लोग दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियों और कौन शुभ योग (Yoga) बनने जा रहा है।
2 min read
Apr 17, 2024
Shukraditya Yoga 2024 form from venus transit 24 april मेष राशि में बनने वाला है बेहद शुभ योग

कौन शुभ योग बनने जा रहा है

पंचांग के अनुसार 13 अप्रैल 2024 को रात में ग्रहों के राजा सूर्य ने मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश किया था। अब 24 अप्रैल को रात 11.44 बजे दैत्य गुरु शुक्राचार्य यानी शुक्र ग्रह भी मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इससे मेष राशि में सूर्य शुक्र युति बनेगी जो शुक्रादित्य योग का निर्माण करेगा। यह योग कुछ राशियों के लोगों के लिए बेहद शुभ होता है, इनको भाग्य का साथ मिलता है और इनके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता आती है।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र राशि परिवर्तन से बने शुक्रादित्य योग के कारण मेष राशि के लोगों की किस्मत चमक जाएगी। मेष राशि में सूर्य शुक्र युति के कारण मेष राशि वालों का व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा। नौकरी कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आप व्यापारी हैं तो कारोबार का विस्तार होगा। इस समय मेष राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा, भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। अचानक से धन लाभ के संकेत भी मिल रहे हैं।

  • ये भी पढ़ेंः

सिंह राशि

सूर्य शुक्र युति के कारण 24 अप्रैल से सिंह राशि वालों की किस्मत सूरज जैसी चमकने लगेगी। शुक्रादित्य योग के कारण सिंह राशि वालों के जीवन में शुभ समाचार आएंगे। शुक्र गोचर व्यापारियों के लिए अच्छा परिणाम लेकर आएगा। भाग्य का साथ मिलेगा। सिंह राशि वालों का यश और लोकप्रियता बढ़ेगी। आपकी राशि सिंह है तो इस समय आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि तय है।

तुला राशि

सूर्य शुक्र युति के कारण बने शुक्रादित्य राजयोग से तुला राशि वालों के दांपत्य जीवन में अच्छा समय आएगा। पहले की अपेक्षा रिश्ते और मजबूत होंगे। यदि आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो इस समय आपकी खूब उन्नति होगी। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के साथ ही वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। इस समय तुला राशि वालों के रूके काम पूरे हो जाएंगे।