11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 18 April: मेष, मिथुन समेत 7 राशियों को मिलेंगे शुभ समाचार, बाकी राशिफल में पढ़ें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 18 April 2024: बृहस्पतिवार को चैत्र शुक्ल दशमी 18 अप्रैल 2024 को दैनिक राशिफल संकेत कर रहा है कि मेष, मिथुन समेत 7 राशियों को शुभ समाचार मिलेगा, धन लाभ मिलेगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल (daily horoscope thursday) में जानें बाकी राशि वालों का भविष्य कैसा रहेगा।

4 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Apr 17, 2024

Aaj Ka Rashifal 18 April 2024 daily horoscope thursday

बृहस्पतिवार को चैत्र शुक्ल दशमी 18 अप्रैल 2024 का दैनिक राशिफल

आज का राशिफल मेष राशि 18 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Aries 18 April)

गुरुवार को भूलने की आदत के कारण आपको अपनों का क्रोध झेलना पड़ेगा। विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक नवीन कार्य शुरू करने का मन बनेगा। यात्रा निवेश और नौकरी लाभप्रद रहेंगे।


आज का राशिफल वृषभ राशि 18 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Taurus 18 April)

गुरुवार को किसी भी कीमत पर अपना रूका काम कराने की जिद रहेगी। व्यय वृद्धि होगी। खर्च की अधिकता से आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार से अपेक्षा पूरी न होने पर तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ विवाद न करें।


आज का राशिफल मिथुन राशि 18 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Gemini 18 April)

आज का राशिफल गुरुवार के अनुसार मिथुन राशि वालों को बात-बात पर क्रोध आता है, लेकिन यह अच्छी बात नहीं है। समय पर संभलना आपके और परिवार के लिए बेहतर होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। किसी बड़े संत साधुओं का सानिध्य मिलेगा। धन कोष में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ेंः Ram Navami 2024: जीवन में सफलता के लिए बच्चों को बताएं भगवान राम के ये गुण, जानें कैसे करें परवरिश


आज का राशिफल कर्क राशि 18 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Cancer 18 April)

गुरुवार को कर्क राशि वालों की दिनचर्या में परिवर्तन होने से राहत महसूस करेंगे। निजी समस्याओं को हर किसी को न बताएं। भवन निर्माण के रूके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। सार्वजानिक समारोह में सम्मान मिल सकता है।


आज का राशिफल सिंह राशि 18 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Leo 18 April)

आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार गुरुवार को आपको अपने आपको सही साबित करना होगा। अध्ययन और आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है, राजकीय सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। प्रमाद न करें।


आज का राशिफल कन्या राशि 18 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Virgo 18 April)

बृहस्पतिवार को कन्या राशि वाले वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद न करे। किसी को उधार पैसा न दें। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा, श्रेष्ठ परिणामों के लिए धैर्य रखें।


आज का राशिफल तुला राशि 18 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Libra 18 April)

गुरुवार को तुला राशि वालों को मेहनत का फल मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कारोबार निवेश-नौकरी में लाभ की स्थिति बनेगी। अस्वस्थता रह सकती है। कार्य की रूकावटें दूर होंगी। काम को टालने की कोशिश न करें। आज किसी भूखे को भोजन जरूर कराएं।

ये भी पढ़ेंःShani In Purva Bhadrapada : 3 अक्टूबर तक 3 राशियों पर शनि कृपा, खुलेंगे नौकरी, तरक्की, धन प्राप्ति के द्वार


आज का राशिफल वृश्चिक राशि 18 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Scorpio 18 April)

गुरुवार को दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी स्वागत समारोह में शामिल हों सकते हैं। संपत्ति के विवाद यथावत रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते हैं। सतर्क रहें।


आज का राशिफल धनु राशि 18 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Sagittarius 18 April)

आप की मानसिकता दिन पर दिन नकारात्मक होती जा रही है। समय पर संभल जाएं, तं‍त्र-मंत्र में रूचि रहेगी। मित्रों की सहायता से काम पूरे होंगे। राजनीति में आप का कद बढ़ सकता है, परिश्रम होगा।


आज का राशिफल मकर राशि 18 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Capricorn 18 April)

अपने करियर के प्रति आप ईमानदारी से काम नहीं कर रहे हैं। व्यवसाय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। भवन भूमि के कार्यों में कानूनी अड़चन आएगी। झंझट-झगड़े को बढ़ावा न दें। आप के अपनों द्वारा कार्यों में अवरोध संभव है।


आज का राशिफल कुंभ राशि 18 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Aquarius 18 April)

संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिजनों द्वारा आपकी भावनाओ को नजरअंदाज किया जाएगा। माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सुख-सुविधा मिल सकती है।

संबंधित खबरें


आज का राशिफल मीन राशि 18 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Pisces 18 April)

समय का दुरूपयोग कर रहे हैं।आपके लिए अपने व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। धनलाभ होगा। शुभ समा‍चार मिलेंगे। चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश आदि शुभ रहेगा। चिंता और तनाव सताएंगे।