कन्या राशि वालों के परिवार में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म होंगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए शनि नक्षत्र परिवर्तन सबसे अधिक फायदेमंद है। अच्छे से तैयारी करने पर एग्जाम, इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है, विवाह में हो रही देरी खत्म होगी। जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी प्रेम और सौभाग्य बढ़ेगा। व्यापार में हानि की अवस्था अब बदल जाएगी। बिजनेस पार्टनर मिलेगा, धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के साथ पदोन्नति मिल सकती है।