धर्म/ज्योतिष

Panchang: आज का पंचांग 19 फरवरी 2026: आज का चौघड़िया, शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय

Today Panchang 19 February 2026 : 19 फरवरी 2026 का पंचांग: फुलेरा दोज, शुभ योग, चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल और राशियों पर प्रभाव की पूरी जानकारी।

2 min read
Feb 18, 2026
Aaj Ka Panchang 19 February : आज का पंचांग 19 फरवरी 2026 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Panchang 19 February 2026 : आज का पंचांग 19 फरवरी 2026, गुरुवार को फाल्गुन शुक्ल द्वितीया तिथि, सिद्ध योग और फुलेरा दोज जैसे विशेष पर्वों के साथ बेहद शुभ माना जा रहा है। आज राहुकाल, दिशा शूल और चौघड़िया का ध्यान रखकर किए गए कार्यों से सफलता की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही, कुम्भ और मीन राशि में चंद्रमा के गोचर का प्रभाव भी देखने को मिलेगा, जो आपके दिन को सकारात्मक या चुनौतीपूर्ण बना सकता है।

क्रम संख्याविवरण (विषय)जानकारी
1विक्रम संवत्2082
2संवत्सर नामसिद्धार्थ
3शक संवत्1947
4हिजरी सन्1447
5मुस्लिम मास1 रमजान
6अयनउत्तरायण
7ऋतुबसंत ऋतु
8मासफाल्गुन
9पक्षशुक्ल

आज का चौघड़िया

आज शुभ का चौघड़िया सूर्योदय से 8.28 तक रहेगा। चर का चौघड़िया 8.28 से 11.16 तक रहेगा, लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः 12.41 से 2.05 तक रहेंगे. शुभ का चौघड़िया 4.54 से सूर्यास्त तक रहेगा. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

दिशा शूल - आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
उपाय - यदि दक्षिण दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पहले थोड़ा फलाहार करके या दही सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 1.30 से 3.00 तक रहेगा.

उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो केले का सेवन करके कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

तिथि – द्वितीया तिथि दिन 3.59 तक होगी तदुपरान्त तृतिया तिथि होगी ।

नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 8.52 तक होगा तदुपरान्त उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होगा ।
योग – सिद्ध योग रात्रि 8.42 तक रहेगा तदुपरान्त साध्य योग रहेगा ।
करण – कौलव करण दिन 3.59 तक रहेगा तदुपरान्त तैतिल करण रहेगा।

विशिष्ट योग

व्रत / दिवस विशेष – फुलेरा दोज (स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त), श्री रामकृष्ण परमहंस जयती, पंचक, मेला श्याम बाबा खाटू 10 दिन का प्रारंभ (राज.), गोपाल कृष्ण गोखले पुण्य दिवस, छत्रपति शिवाजी जयंती, रोजा शुरु (मु,),

चन्द्रमा – आज दिन 3.00 तक कुम्भ राशि में होगा तदुपरान्त मीन राशि में प्रवेश होगा ।
ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – सूर्य शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश रात्रि 6-33 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज दिन 3.00 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कुम्भ होगी तदुपरान्त मीन राशि होगी ।
आज रात्रि 8.52 तक जन्म लेने वाले बच्चों का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र होगा तदुपरान्त उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का लौह पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर सो, द, दी, दू, थ पर रखे जा सकते हैं।

कुम्भ का स्वामी भी शानि हैं। इनका स्वभाव दयावान, निस्वार्थ, स्वतंत्रताप्रिय, कल्पना शील और देश-विदेश घूमने के शौकीन होते हैं। ये लोग सेल्समेन, वकील व जज होते हैं। ये जातक उच्चाधिकारी, उच्चपदासीन, क्रय-विक्रय, प्रोफेसर, जज-वकील, उच्चपदवी या धनी व्यापारी होते हैं।

मीन राशि के स्वामी गुरु हैं इस राशि के बच्चे सौम्य, गंभीर स्वाभाव वाले, बुद्धिमान, विवेकी, ज्ञानी, धार्मिक, परोपकारी, साहित्य प्रेमी, आध्यात्म प्रेमी, भावुक, अध्ययनशील, सज्जन, कल्पनाशील, उच्चाकांक्षी, स्वाभिमानी चंचल और कार्यों के प्रति थोड़े लापरवाह होते हैं.

ये भी पढ़ें

Manik Gemstone : इन राशि वालों को पहनना चाहिए माणिक्य? जानें धारण करने की सही विधि

Published on:
18 Feb 2026 12:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर