धर्म/ज्योतिष

Panchang : आज का पंचांग 29 मार्च 2026: एकादशी, चंद्र गोचर, चौघड़िया, राहु काल, शुभ मुहूर्त और व्रत-त्योहार

Aaj Ka Panchang 29 March 2026 : आज का पंचांग 29 मार्च 2026 जानें। एकादशी से द्वादशी, आश्लेषा से मघा नक्षत्र, चंद्र गोचर, चौघड़िया, राहु काल, दिशा शूल, व्रत-त्योहार और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी।

3 min read
Mar 28, 2026
Aaj Ka Panchang 29 March 2026 : आज का पंचांग 29 मार्च 2026

Aaj Ka Panchang 29 March 2026 Ekadashi : आज का पंचांग 29 मार्च 2026 धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष है। आज एकादशी तिथि, आश्लेषा नक्षत्र, धृति योग, चौघड़िया, राहु काल, दिशा शूल और गंडमूल जैसे महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं, जिनका असर दिनभर के कार्यों और यात्रा पर पड़ सकता है। साथ ही आज कामदा एकादशी व्रत, लक्ष्मीकांत दोलोत्सव और चंद्र राशि परिवर्तन जैसी खास बातें भी इस दिन को और महत्वपूर्ण बनाती हैं।

आज का यह पंचांग (Aaj Ka Panchang) उन लोगों के लिए उपयोगी है जो शुभ मुहूर्त, व्रत-त्योहार, ग्रह-नक्षत्र और आज जन्म लेने वाले बच्चों के नामाक्षर जानना चाहते हैं। यदि आप दिन की शुरुआत सही समय और सही दिशा में करना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद काम की है।

ये भी पढ़ें

Weekly Rashifal 29 March to 4 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च-4 अप्रैल 2026: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का पूरा भविष्यफल

आज का पंचांग रविवार 29 मार्च, 2026 | Aaj Ka Panchang 29 March 2026

  • विक्रम संवत् - 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 9 सव्वाल
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – बसंत ऋतु
  • मास – चैत्र
  • पक्ष – शुक्ल

आज का चौघड़िया

क्रमांकचौघड़िया प्रकारसमय (आरंभ – समाप्ति)शुभता
1चर7:57 AM – 9:28 AMशुभ (चल कार्यों के लिए अच्छा)
2लाभ9:28 AM – 11:00 AMबहुत शुभ
3अमृत11:00 AM – 12:32 PMअत्यंत शुभ
4शुभ2:03 PM – 3:35 PMशुभ

दिशा शूल - आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
उपाय -यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व शुद्ध घी अथवा शिखरन या खीर खाकर, जल से भरे कलश का शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 4.30 से 6.00 तक

उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो मिष्ठान्न का सेवन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

तिथि – एकादशी तिथि प्रातः 7.47तक होगी तदुपरान्त द्वादशी तिथि होगी ।

नक्षत्र – अश्लेषा नक्षत्र दिन 2.38 तक होगा तदुपरान्त मघा नक्षत्र होगा ।

योग – धृति योग सायं 6.19 तक रहेगा तदुपरान्त शूल योग रहेगा ।

करण – विष्टि करण प्रातः 7.47 तक रहेगा तदुपरान्त बव करण रहेगा।

विशिष्ट योग – यमघंट योग दिन 2-38 से सूर्योदय तक,

व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 7-47 तक, कामदा एकादशी व्रत, लक्ष्मीकांत दोलोत्सव, गंडमूल संपूर्ण दिनरात्रि,

चन्द्रमा – आज दिन 2.38 तक कर्क राशि में होगा तदुपरान्त सिंह राशि में प्रवेश होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – राहु का शतभिषा नक्षत्र चरण 2 में प्रवेश व केतु का मघा नक्षत्र चरण 4 में प्रवेश दिन 7 -53 पर,

सप्ताह के व्रत-त्यौहार / दिवस विशेष

तिथिदिनप्रमुख पर्व / घटनाएँयोग / विशेष समय
30-03-2026सोमवारसोम प्रदोष व्रत, अनंग त्रयोदशी, श्री महावीर जयंती, मदन द्वादशी, विष्णु दमनोत्सवगंडमूल दिन 2:48 तक, रवियोग 2:48 से प्रारम्भ
31-03-2026मंगलवारसूर्य का रेवती नक्षत्र में प्रवेश (रात्रि 8:10), श्री महावीर जयंती (सरकारी), शिव दमनोत्सव, नृसिंह दोलोत्सव, वित्तीय वर्ष समाप्तमहापात योग 7:25 AM – 11:15 AM, रवियोग 3:21 PM तक, पुनः रात्रि 8:10 से
01-04-2026बुधवारचांद्र पूर्णिमा व्रत, मन्वादि, अप्रैल फूल दिवस, बैंक खाताबंदी, गुरु हरकिशन पुण्य दिवसभद्रा 7:07 AM – 7:25 PM, बुध प्रवेश 8:02 PM, रवियोग 4:18 PM तक, सर्वार्थसिद्धि योग 4:18 PM से सूर्योदय तक
02-04-2026गुरुवारचैत्री पूर्णिमा, सत्यव्रत, वैशाख स्नान प्रारंभ, श्री हनुमान जन्मोत्सव, जैन ओली पूर्ण, शिवाजी पुण्य दिवसमंगल मीन राशि में प्रवेश 3:29 PM
03-04-2026शुक्रवारएकलिंग जी पाटोत्सव (उदयपुर), गुड फ्राइडेराजयोग 8:43 AM – 7:25 PM
04-04-2026शनिवारमेला महावीर जी समाप्त, ईस्टर सैटरडेभद्रा 11:04 PM से, सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय – 9:36 PM
05-04-2026रविवारसंकष्ट चतुर्थी व्रत, ईस्टर संडेभद्रा 12:00 PM तक, शुक्र प्रवेश 12:59 AM, चन्द्रोदय (जयपुर) 9:56 PM

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज दिन 2.38 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कर्क होगी तदुपरान्त सिंह राशि होगी ।
आज दिन 2.38 तक तक जन्म लेने वाले बच्चों का अश्लेषा नक्षत्र होगा तदुपरान्त मघा नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर डे, डो, म, मी, मु पर रखे जा सकते हैं।

कर्क राशि के स्वामी चन्द्र हैं. यह जल प्रधान राशि है. ये बहुत भावुक होते हैं. भावनाओं के आवेग में बहने के करण चंचल प्रकृति के और बार बार निर्णय बदलने वाले हो सकते हैं. सुन्दर व आकर्षक होते है. व्यवहार मिलनसार होता है. कला, संगीत, साहित्य प्रेमी, कल्पनाशील, धार्मिक, दयालु, सहृदय, ईमानदार होते हैं.

सिंह राशि के स्वामी सूर्य है। इस राशि के बच्चे निडर, साहसी, दयालु, ऐश्वर्यशाली, शत्रुहन्ता होते हैं. ये अग्नि तत्व की राशि हैं, जिससे इनको गुस्सा जल्दी आ जाता हैं परंतु नर्म भी जल्दी हो जाते हैं। ये पराक्रमी व बुद्धिमान, उधमी, कर्मठ, निड़र, स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं और बड़े काम से घबराते नहीं हैं। इनमें नैसर्गिक नेतृत्त्व क्षमता होती है.

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal : साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च-4 अप्रैल 2026 : ग्रहों का बड़ा बदलाव! इन 5 राशियों के लिए आने वाला है गोल्डन टाइम

Published on:
28 Mar 2026 11:03 am
Also Read
View All

अगली खबर