
Saptahik Tarot Rashifal: तुला से मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल
Saptahik Tarot Rashifal 29 March To 4 April 2026: यह सप्ताह बदलाव और नए अवसरों से भरा रहने वाला है। मार्च का महीना समाप्ति की ओर है और अप्रैल की शुरुआत के साथ कई ग्रहों के महत्वपूर्ण गोचर होने जा रहे हैं, जिनका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। ऐसे में तुला और वृश्चिक को नए मौके मिल सकते हैं, जबकि मकर और कुंभ को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियों और सकारात्मकता से भरा रहेगा। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, यह समय कई राशियों के जीवन में अहम बदलाव लेकर आ सकता है।
यह सप्ताह आपके लिए शांति और समझ से भरा रहेगा। मन में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप चीज़ों को गहराई से समझ पाएंगे। कामकाज में धीरे-धीरे प्रगति दिखेगी और व्यापार से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी कोई छोटा सा सरप्राइज या उपहार आपका दिन बना सकता है। बस, दूसरों की नकारात्मक बातों से दूरी बनाकर रखें।
इस सप्ताह आपको मानसिक उलझनों से राहत मिलेगी, जिससे आप पहले से ज्यादा स्पष्ट सोच पाएंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ तालमेल बैठाना जरूरी होगा। हालांकि कुछ मामलों में उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिलेंगे, लेकिन हफ्ते की शुरुआत में मिला अनुभव आगे काम आएगा। यह समय सीखने और खुद को बेहतर बनाने का है एक बड़ा अवसर आपके सामने आ सकता है।
आपका मन इस सप्ताह हल्का और खुश रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे। हालांकि प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें हर आकर्षण प्यार नहीं होता। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी और आप अपने खर्चों को अच्छे से मैनेज कर पाएंगे। धैर्य रखें, सही समय पर सही चीजें आपके पास आएंगी।
यह सप्ताह आपको जीवन के कई पहलुओं में संतुलन बनाने की सीख देगा। हर परिस्थिति में धैर्य रखना आपके लिए सबसे बड़ा हथियार साबित होगा। चीज़ों को जबरदस्ती बदलने की बजाय समय के साथ चलें। करियर में उन्नति के संकेत हैं आपकी मेहनत और समझदारी आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी।
इस हफ्ते आपके स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन या बेचैनी महसूस हो सकती है। मन थोड़ा उदास भी रह सकता है, इसलिए खुद को शांत रखने की कोशिश करें। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। रिश्तों में हल्की तकरार संभव है, खासकर जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ। व्यावहारिक सोच अपनाएं यही आपको सही दिशा दिखाएगी।
यह सप्ताह आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। व्यापार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं और कामकाज में संतोष मिलेगा। प्रेम जीवन में भी खुशियों के संकेत हैं कोई खास पल आपको यादगार अनुभव दे सकता है। साथ ही, यह समय मौज-मस्ती और खुद के लिए समय निकालने का भी है। काम और आनंद के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे तो सप्ताह शानदार बीतेगा
Updated on:
27 Mar 2026 05:00 pm
Published on:
27 Mar 2026 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
