12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Horoscope Tomorrow 13th May 2026 : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का कैसा रहेगा दिन, जानें उपाय और सावधानियां

Kal Ka Rashifal 13 May 2026, Horoscope Tomorrow : बुधवार को अपरा एकादशी, राजयोग और बुध के कृत्तिका नक्षत्र प्रवेश का विशेष संयोग बन रहा है। जानें तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का स्वास्थ्य, प्रेम, करियर, व्यापार और उपाय।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

डा. अनीष व्यास

May 12, 2026

Horoscope Tomorrow 13th May 2026

Horoscope Tomorrow 13th May 2026 : कल का राशिफल: मीन राशि में चंद्रमा का असर, इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Horoscope Tomorrow 13th May 2026 : बुधवार, 13 मई 2026 का राशिफल धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज अपरा एकादशी व्रत, राजयोग, पंचक तथा बुध ग्रह के कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश जैसे महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं। दिनभर चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे, जिससे आध्यात्म, संवेदनशीलता और रचनात्मकता का प्रभाव बढ़ेगा। शुभ चौघड़िया में मांगलिक एवं शुभ कार्य किए जा सकते हैं, जबकि राहुकाल और दिशा शूल का ध्यान रखना आवश्यक रहेगा। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से जानिए आज का राशिफल से जुड़ी संपूर्ण जानकारी।

कल का राशिफल तुला (Tula Rashifal)

आर्थिक नुकसान की आशंका है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। प्रेम और व्यापार करीब-करीब ठीक है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
उपाय: शनिदेव की आराधना करें तथा काले तिल का दान करें।

कल का राशिफल वृश्चिक (Vrishchik Rashifal)

स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।
उपाय: काली वस्तुओं का दान करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कल का राशिफल धनु (Dhanu Rashifal)

चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। आंखों में या सिर में परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय नहीं है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
उपाय: भगवान शिव की आराधना करें तथा शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

कल का राशिफल मकर (Makar Rashifal)

आर्थिक मामले सुलझेंगे। प्रेम और व्यापार उतना नहीं रहेगा जितना आप समझ रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।
उपाय: मां काली की आराधना करें और जरूरतमंदों को भोजन कराएं।

कल का राशिफल कुंभ (Kumbh Rashifal)

शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा लेकिन परिणाम उतना नहीं होगा जितना आप सोच रहे हैं। सीने में विकार की आशंका है। व्यापार रुक-रुक कर चलेगा। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। गणेश जी की अराधना करते रहें।
उपाय: मां काली की आराधना करें और जरूरतमंदों को भोजन कराएं।

कल का राशिफल मीन (Meen Rashifal)

भाग्य साथ देगा फिर भी संघर्ष करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम खटपट वाला रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब आप ठीक है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
उपाय: भगवान शिव की आराधना करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।