धर्म/ज्योतिष

Panchang : आज का पंचांग 4 अप्रैल 2026 (शनिवार): शुभ चौघड़िया, राहु काल, तिथि, नक्षत्र, दिशा शूल और राशिफल

Aaj Ka Panchang 4 April 2026 : आज का पंचांग 4 अप्रैल 2026 (शनिवार): जानें शुभ चौघड़िया, राहु काल, दिशा शूल, तिथि, नक्षत्र, योग और आज जन्मे बच्चों की राशि व नामाक्षर। शुभ कार्य का सही समय देखें।
2 min read
Apr 03, 2026
Aaj Ka Panchang 4 April 2026
Aaj Ka Panchang 4 April 2026 : आज का पंचांग 4 अप्रैल 2026 (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Aaj Ka Panchang 4 April 2026 : आज का पंचांग 4 अप्रैल 2026, शनिवार आपके दिन की शुरुआत को शुभ बनाने के लिए महत्वपूर्ण ज्योतिषीय जानकारी प्रदान करता है। आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो दिन 10:09 बजे तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि प्रारम्भ होगी। स्वाती नक्षत्र रात्रि 9:36 बजे तक प्रभावी रहेगा और उसके बाद विशाखा नक्षत्र शुरू होगा।

आज का दिन विशेष रूप से सर्वार्थसिद्धि योग के कारण अत्यंत शुभ माना जा रहा है, जो सूर्योदय से लेकर रात्रि 9:36 तक रहेगा। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो सुबह 7:51 से 9:24 तक शुभ चौघड़िया, दोपहर 2:03 से 5:08 तक लाभ और अमृत चौघड़िया का समय अत्यंत उत्तम रहेगा।

ध्यान रखें कि आज पूर्व दिशा में दिशा शूल है, इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। साथ ही राहु काल सुबह 9:00 से 10:30 तक रहेगा, इस समय शुभ कार्य करने से बचें।

आज का पंचांग शनिवार 4 अप्रैल, 2026 | Aaj Ka Panchang 4 April 2026

  • विक्रम संवत् - 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 15 सव्वाल
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – बसंत ऋतु
  • मास – वैशाख
  • पक्ष – कृष्ण

आज का शुभ चौघड़िया

चौघड़िया प्रकारसमयशुभता स्तरउपयोग
शुभ07:51 AM – 09:24 AMअच्छानए कार्य, शुभ शुरुआत
चर12:30 PM – 02:03 PMमध्यम शुभयात्रा, गतिशील कार्य
लाभ02:03 PM – 03:35 PMबहुत शुभनिवेश, व्यापार, लाभकारी कार्य
अमृत03:35 PM – 05:08 PMअत्यंत शुभसभी प्रकार के शुभ कार्य

दिशा शूल - आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 9.00 से 10.30 तक

तिथि – द्वितीया तिथि दिन 10.09 तक होगी तदुपरान्त तृतिया तिथि होगी ।

नक्षत्र – स्वाती नक्षत्र रात्रि 9.36 तक होगा तदुपरान्त विशाखा नक्षत्र होगा ।

योग – हर्षण योग दिन 2.17 तक रहेगा तदुपरान्त वज्र योग रहेगा ।

करण – गर करण दिन 10.09 तक रहेगा तदुपरान्त वणिज करण रहेगा।

विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से रात्रि 9-36 तक

व्रत / दिवस विशेष – भद्रा रात्रि 11-04 से. मेला महावीर जी समाप्त., ईस्टर सेटर डे,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि तुला राशि में होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

  • आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि तुला होगी ।
  • आज रात्रि 9.36 तक तक जन्म लेने वाले बच्चों का स्वाती नक्षत्र होगा तदुपरान्त विशाखा नक्षत्र होगा ।
  • आज रात्रि 9.36 तक जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा तदुपरान्त ताम्र पाद होगा ।
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर रे, रो, ता, ती, तु पर रखे जा सकते हैं।

तुला राशि का स्वामी शुक्र होता हैं। यह सौम्य व भावुक होते हैं। इन्हें देश-विदेश घूमने का शौक होता है, किसी के अधीनस्थ रह कर कार्य करना पसंद करते हैं। यह एक स्थान पर टिक कर नहीं रहते। ये सुंदरता पसंद होते हैं और कलात्मक होते हैं। इनका स्वभाव आकर्षक होता हैं। ये न्यायशील, बुद्धिमान, तर्कशील एवं सर्तक रहने वाला होते हैं।

Updated on:
03 Apr 2026 12:40 pm
Published on:
03 Apr 2026 12:40 pm