धर्म/ज्योतिष

Panchang 7 March: आज का पंचांग 7 मार्च 2026 (शनिवार): चतुर्थी तिथि, चित्रा-स्वाती नक्षत्र, राहुकाल और शुभ चौघड़िया जानें

Today Panchang 7 March 2026: 7 मार्च 2026 शनिवार का पंचांग पढ़ें। आज चतुर्थी तिथि, चित्रा से स्वाती नक्षत्र, वृद्धि व ध्रुव योग, सर्वार्थसिद्धि योग और राहुकाल सुबह 9:00 से 10:30 तक रहेगा। जानें आज का शुभ चौघड़िया, दिशा शूल, चंद्र राशि और दिनभर के शुभ-अशुभ समय।

2 min read
Mar 06, 2026
Aaj ka Panchang 7 March : आज का पंचांग 7 मार्च 2026 (शनिवार) (फोटो सोर्स: Patrika)

Aaj ka Panchang 7 March 2026: Today Panchang: आज 7 मार्च 2026, शनिवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है और दिन के पहले भाग में चित्रा नक्षत्र तथा उसके बाद स्वाती नक्षत्र रहेगा। साथ ही सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है, जो कई शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। पंचांग के अनुसार आज राहुकाल, शुभ चौघड़िया, दिशा शूल और चंद्र राशि की जानकारी जानना दिन की सही योजना बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं आज का संपूर्ण पंचांग और शुभ-अशुभ समय।

ये भी पढ़ें

Sheetala Ashtami 2026: शीतला माता पूजा 2026: कब है शीतला सप्तमी और अष्टमी, जानें पूजा मुहूर्त और महत्व

आज का पंचांग शनिवार 7 मार्च, 2026 | Today Panchang 7 March 2026

क्रमांकविवरणमान
1विक्रम संवत्2082
2संवत्सर नामसिद्धार्थ
3शक संवत्1947
4हिजरी सन्1447
5मुस्लिम मास17 रमजान
6अयनउत्तरायण
7ऋतुबसंत ऋतु
8मासचैत्र
9पक्षकृष्ण

आज का चौघड़िया

आज शुभ का चौघड़िया 8.16 से 9.44 तक रहेगा. चर का चौघड़िया 12.38 से 2.05 तक रहेगा तथा लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः 2.05 से 5.00 तक रहेंगे. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

दिशा शूल - आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
उपाय - यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व उड़द अथवा तैल से बनी वस्तु अथवा तिल सेवन करके, प्रातःकाल गायों को चारा खिलाकर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 9.00 से 10.30 तक

उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो तले हुए या कुरकुरे, चटपटे भोज्य पदार्थ का सेवन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

तिथि – चतुर्थी तिथि रात्रि 7.18 तक होगी तदुपरान्त पंचमी तिथि होगी ।

नक्षत्र – चित्रा नक्षत्र दिन 11.16 तक होगा तदुपरान्त स्वाती नक्षत्र होगा ।

योग – वृद्धि योग प्रातः 6.52 तक रहेगा तदुपरान्त ध्रुव योग रहेगा ।

करण – बालव करण रात्रि 7.18 तक रहेगा तदुपरान्त कौलव करण रहेगा।

विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि योग दिन 11-16 से सूर्योदय तक

व्रत / दिवस विशेष – पं. गोविन्द बल्लभ पंत पुण्य दिवस

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि तुला राशि में होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि तुला होगी ।
आज दिन 11.16 तक जन्म लेने वाले बच्चों का चित्रा नक्षत्र होगा तदुपरान्त स्वाती नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर री, रू, रे, रो पर रखे जा सकते हैं।

तुला राशि का स्वामी शुक्र होता हैं। यह सौम्य व भावुक होते हैं। इन्हें देश-विदेश घूमने का शौक होता है, किसी के अधीनस्थ रह कर कार्य करना पसंद करते हैं। यह एक स्थान पर टिक कर नहीं रहते। ये सुंदरता पसंद होते हैं और कलात्मक होते हैं। इनका स्वभाव आकर्षक होता हैं। ये न्यायशील, बुद्धिमान, तर्कशील एवं सर्तक रहने वाला होते हैं।

ये भी पढ़ें

Papmochani Ekadashi Kab Hai: कब है पापमोचनी एकादशी? जानें तिथि, व्रत पारण समय और पौराणिक कथा

Published on:
06 Mar 2026 12:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर