धर्म/ज्योतिष

Aashadha: आषाढ़ महीने में हुआ है जन्म तो आपमें होंगे ऐसे गुण, जानिए अपने व्यक्तित्व की विशेषताएं

Aashadha Me Janme Log Kaise Hote Hain: जिन लोगों के यहां नन्हा मेहमान आने वाला है या जो किसी अनजान से मिलने वाले हैं वो अक्सर उसके बारे में सोचते रहते हैं कि वो कैसा होगा। ऐसे में मन में खयाल आ सकता है कि आषाढ़ में जन्मे बच्चे कैसे होते हैं, उनके व्यक्तित्व और चरित्र में क्या खूबियां होती हैं, यहां जानिए सभी सवालों के जवाब...
2 min read
Jun 23, 2024
aashadh me janme log kaise hote hain
Aashadh: आषाढ़ महीने में हुआ है जन्म तो आपमें होंगे ऐसे गुण, जानिए अपने व्यक्तित्व की विशेषताएं

Ashadh Me Janme Log: ज्योतिष शास्त्र में हर महीने का अलग महत्व होता है और इस महीने की किसी तारीख को जन्मे व्यक्ति का स्वभाव दूसरों से अलग होता है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति के जन्म का महीना, तारीख, समय और स्थान पता लग जाए तो उसकी राशि, व्यक्तित्व, चरित्र, भाग्य और स्वभाव का भी पता लग जाता है। ऐसे में आइये जानते हैं आषाढ़ के महीने में जन्म लेने वाले लोगों का व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा होता है।

मनमौजी होते हैं इस महीने में जन्मे लोग

हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ महीना कैलेंडर का चौथा और भगवान विष्णु का प्रिय महीना है। इस महीने में दान पुण्य का महत्व होता है। इसलिए इस महीने में जन्मे बच्चे भी खास होते हैं। भारतीय ज्योतिष के अनुसार आषाढ़ महीने में जन्म लेने वाले लोग मनमौजी होते हैं। ये लोग अपने में ही मस्त रहने वाले और प्रायः इंट्रोवर्ट होते हैं। ये लोग अपनी मर्जी के खिलाफ काम नहीं करते हैं। हालांकि दूसरे लोगों को अपनी ओर आसानी से आकर्षित करने की खूबी होती है।

मेहनती और बुद्धिमान होते हैं आषाढ़ में जन्मे लोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आषाढ़ में जन्मे लोग धार्मिक प्रवृत्ति के संतान सुख से युक्त और काफी मन भावन होते हैं। इनका व्यवहार ऐसा होता है कि हर कोई इनकी ओर खिंचा चला आता है। ये लोग विद्वान और मेहनती होते हैं। साथ ही दूसरों से काम निकलवाना भी आता है।

घूमने फिरने के होते हैं शौकीन

आषाढ़ में जन्म लेने वाले लोग मित्रों के साथ आगे बढ़ना पसंद करते हैं। इन लोगों को घूमने फिरने का काफी शौक होता है। प्राकृतिक स्थान इन्हें लुभाते हैं और यहां मित्रों के साथ घूमने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन लोगों को धार्मिक स्थल की यात्रा पसंद होती है। एडवेंचर करना भी इनका पसंदीदा शगल है।

अचानक हो सकता है व्यापार में घाटा

इस महीने में जन्म लोग अपने काम से अपनी सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की योग्यता रखते हैं। वहीं प्रायः आर्थिक क्षेत्र में अचानक से घाटे की स्थिति इनके सामने आ सकती है।

प्रेम संबंधों में संवेदनशील

आषाढ़ में जन्मे लोग प्रेम संबंधों के प्रति जातक संवेदनशील होते हैं। इस कारण जल्द ही रिश्ते में बंध जाते हैं और कई बार अपने इसी व्यवहार के कारण ये धोखा भी खा जात हैं। इनमें हर पल कुछ नया करने की इच्छा होती है।

जानें कैसा होता है स्वास्थ्य

आषाढ़ में जन्मे लोगों का स्वास्थ्य सामान्य रहता है लेकिन मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द इन्हें परेशान कर सकता है। इनके किसी संक्रमण से ग्रसित होने की आशंका रहती है।