धर्म/ज्योतिष

Bhagyashali Ladki: भाग्यशाली लोगों को मिलती है ऐसी पत्नी, लड़कियों के इन अंगों से जानिए उसका लक

Bhagyashali Ladki: आपने देखा होगा विवाह के बाद कई लोगों की किस्मत चमक उठती है, उनके जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं। सामुद्रिक शास्त्र में ऐसी महिलाओं का वर्णन है जो पति के लिए भाग्यशाली होती हैं। वो अपने साथ भाग्य लेकर आती है। आइये जानते हैं पति के लिए भाग्यशाली लड़की के लक्षण (Bhagyashali ladki ki pehchan)

3 min read
Nov 09, 2024
Bhagyashali ladki ki pehchan: भाग्यशाली लड़की की पहचान

Bhagyashali ladki ki pehchan: ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार सामुद्रिक शास्त्र में ऐसी महिलाओं की पहचान बताई गई है जो बेहद भाग्यशाली होती हैं और विवाह के बाद पति को भी उनके भाग्य का लाभ मिलता है। ऐसी महिलाओं से विवाह के बाद पति के जीवन की भी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

ये भी पढ़ें

Shami leaves: शनिवार को क्यों नहीं तोड़ते शमी के पत्ते, जानिए इसके पीछे की मान्यता

भाग्यशाली लोगों को ही मिलती हैं ऐसी पत्नी (Bhagyashali Ladki Ki Pehchan)

हस्त रेखा विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि एक स्त्री में ऐसे तमाम गुण होते हैं, जिनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। भविष्य पुराण, गरुड़ पुराण, विष्णु पुराण में स्त्री के उन गुणों के बारे में बताया गया है, जो किसी स्त्री में हो तो उन्हें सर्वगुण सम्पन्न माना जाता है।


वहीं समुद्रशास्त्र में कुछ ऐसे शुभ चिह्नों के बारे में बताया गया है जो अगर आपके जीवनसाथी में हों तो आप दुनिया के सबसे सौभाग्यशाली व्यक्तियों में से एक माने जाएंगे। ऐसे में विवाह के समय जीवनसाथी का चुनाव करते वक्त आप इन गुण या लक्षणों पर ध्यान देंगे तो संभव है कि आपका जीवनसाथी आपके घर में हमेशा के लिए शुभ लाभ लेकर आए।

ऐसे तलवे वाली महिला (Girl Sole)

Bhagyashali Ladkiyon Ke Lakshan: ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार जिन कन्याओं के पैरों के तलवे लालिमायुक्त और चिकने होते हैं, वे लक्ष्मीजी के समान होती हैं। पैरों की अंगुलियां कोमल और आपस में सटी हुई हों तो शुभ होता है। कन्या को देखते समय यह भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि उसके पैर की कनिष्ठा यानी छोटी अंगुली भूमि को स्पर्श करता हो, वह शुभ होता है।


जिन कन्याओं के तलवे मांसल, समतल और पसीने से रहित होते हैं, वे विवाह योग्य उत्तम मानी गई हैं। चिकने, गोल, उठे हुए और तांबे के समान रंग वाले नाखून शुभ होते हैं।

बालों से जानिए जीवन संगिनी का लक

Lucky Girl Sign From Body Parts: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार लंबे बालों वाली महिलाएं पद्मिनी जैसी होती हैं अर्थात उच्च कोटि की होती हैं। लंबे और रेशमी बाल शुभता और सौंदर्य का प्रतीक हैं। ये महिलाएं घर परिवार और पति के लिए भाग्यशाली होती हैं।

ये भी पढ़ेंः

लंबी गर्दन वाली महिला का लक

सामुद्रिक शास्त्र में लंबी गर्दन वाली महिलाओं को मंगलकारी माना गया है, जिन कन्याओं की गर्दन लंबी होती है, वे ऐश्वर्यशालिनी मानी जाती हैं। इनके पास संपूर्ण वैभव होता है। इनके रहते पति को कभी पैसों की कमी नहीं आती।

गले में तीन रेखाएं

डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि अगर किसी महिला की गर्दन चार अंगुली जितनी लंबी हो और उसमें तीन रेखाएं दिखाई देती हों तो ऐसी स्त्री अत्यंत भाग्यशाली होती है। कहा जाता है कि ऐसी स्त्रियों के पास सोने-चांदी की कमी नहीं रहती है।

गोल गाल का होना

जिन लड़कियों के गाल चारो तरफ से गोल और कुछ पीलापन लिए हुए हों, ऐसी महिला बेहद भाग्यशाली होती है। महिला के इस तरह के गालों को समुद्रशास्क्ष में बेहद शुभ माना जाता है। वहीं अगर किसी महिला के गाल पिचके, खुरदरे और पतले हो तो यह शुभ लक्षण नहीं माना जाता है।

ये भी पढ़ेंः

सुंदर और सफेद दांत

डॉ. अनीष व्यास के अनुसार जिस स्त्री के दांत सुंदर, चमकीला, सफेद और आगे तरफ निकले हुए हों, ऐसी स्त्रियां बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। कहा जाता है ऐसी स्त्रियां शाही जीवन जीती हैं। वहीं, किसी स्त्री के दांत बहुत पतले या फिर छोटे हों या होठ रुखे और फटे हुए हों तो यह शुभ नहीं माना जाता है।

हंसते समय दांत न दिखना

हंसते समय अगर किसी स्त्री के दांत न दिखाई दें और गाल फूल जाएं और आंखें बंद न हों तो यह बहुत ही शुभ लक्षण माना जाता है। इसके अलावा हंसते समय अगर किसी स्त्री के गालों अगर गड्ढे पड़ते हैं तो यह अच्छा नहीं माना जाता है।

जिह्वा के गुण

भविष्य पुराण में जिह्वा के चार गुण बताए गए हैं, लंबी सीधी, पतली और तांबे की तरह लाल। इसके अलावा स्कंद पुराण में कहा गया है कि जिस स्त्री की जिह्वा लाल और कोमल हो, ऐसी स्त्रियां सुंदर जीवन जीती हैं।

ये भी पढ़ेंः

गोल सुंदर गला

गर्ग मुनि के मुताबिक अगर किसी महिला के गले में तीन रेखाएं दिखाई देती हों और उनका गला सुंदर, गोल आकार वाला हो तो यह भाग्यशाली महिला की निशानी है। किसी भी काम में उसे शुभ परिणाम मिलते हैं।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें

Vastu Tips: लाइफ में पॉजीटिविटी के लिए सीलिंग में कराएं ये कलर, वास्तु शास्त्र से जानें किस दिशा के लिए कौन सा रंग अच्छा

Updated on:
10 Nov 2024 10:35 pm
Published on:
09 Nov 2024 09:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर