
ज्योतिषशास्त्र में बुध को बुद्धि, तर्क, संवाद और मित्रता का कारक माना जाता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फल मिलते हैं और अशुभ होने पर अशुभ फल। अभी बुध मीन राशि में मार्गी हैं, और 10 मई से बुध देव मेष राशि में भ्रमण करना शुरू करेंगे। बुध के मेष राशि में भ्रमण करने से कई राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं बुध का मेष राशि में प्रवेश इन राशि वालों के अच्छे दिन ला सकता है।
बुध के मेष राशि में प्रवेश करने से मेष राशि के लोगों को जबरदस्त लाभ होगा। इस दौरान आप दोस्तों और परिवारजनों के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। इस समय मेष राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बनेंगे, व्यापारियों को भी लाभ होगा।
बुध का मेष राशि में भ्रमण वृषभ राशि वालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इस समय आपको संतान से सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को मुनाफा होगा और आपकी कार्यशैली में सुधार होगा।
बुध का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लोगों के लिए शुभ है। इससे आपके काम की प्रशंसा होगी। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि वालों के लिए बुध राशि परिवर्तन आर्थिक रूप से लाभकारी होगी। इस समय संपत्ति लाभ के योग बन रहे हैं। इस अवधि में अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा में लाभ होगा।
धनु राशि के लोगों के लिए मेष राशि में बुध गोचर अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। सुखद समाचार मिलेगा, धनु राशि के व्यापारियों लिए यह समय शुभ है।