धर्म/ज्योतिष

Budh Grah Gochar 2025: इन 3 राशियों का चमकेगा सितारा, ग्रहों के राजकुमार बुध कुंभ राशि में हो रहे विराजमान

Budh Grah Gochar 2025: ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशि के लोगों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। यह बदलवा अच्छे और खराब दोनों तरह के होते हैं। लेकिन बुध इस बार तीन राशियों के लिए सुनहरा वक्त लेकर आए हैं।
2 min read
• •
Updated: 14 Feb 2025, 11:20 AM IST
Budh Grah Gochar 2025
इन 3 राशियों का चमकेगा सितारा

Budh Grah Gochar 2025: ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध अपना स्थान बदल रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। ग्रहों के परिवर्तन से सभी राशियों पर अच्छा और बुरा दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है।
बुध ग्रह ने 11 फरवरी मंगलवार को शनि की राशि कुंभ में प्रवेश किया है। कुंभ राशि में बुध 16 दिन तक रहेंगे। लेकिन इससे पहले बुध 3 राशियों का भाग्य चमकाने वाले हैं।

बुध का मीन राशि में गोचर

हिंदू पंचांग के अनुसार बुध, कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों के राजकुमार बुध 27 फरवरी गुरुवार को रात 11 बजकर 46 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं इससे पहले किन 3 राशियों का चमकेगा सितारा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का समय हर काम के लिए बहुत शानदार है। इस दौरान आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे साथ ही खुद पर भरोसा करेंगे। जिस काम करने का मन होगा उसमें सफलता मिलेगी। हर काम को खुशी से करेंगे, मन में उत्साह रहेगा। आपको सलाह है कि वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेना आपके लिए फलदायी रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का स्थान परिवर्तन करना बहुत फलदायी रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनेंगे। इस दौरान आपके नए संबंध बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में अधिक लीन रहेंगे। इसके साथ ही आत्मविश्वास बढ़ेगा। कुंभ राशि में बुध गोचर करने से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में उन्नति होगी साथ ही कमाई के नए अवसर मिलेंगे। मन आनंद में रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए बेहतरीन समय चल रहा है। इस दौरान आप अपने हर लक्ष्य तक आसानी से पहुंचेंगे, आपको खुद पर भरोसा रखने की जरूर है। आप आत्मविश्वस से भरे रहेंगे। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही रचानत्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, धन लाभ के योग बनेंगे। अपने प्रेमी के साथ रिश्ता मजबूत होगा।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Updated on:
14 Feb 2025, 11:20 AM IST
Published on: