22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Rashifal 23 October 2026: शेयर मार्केट में लाभ, शब्दों पर रखना होगा कंट्रोल, तरक्की के बन रहे योग, पढ़े दैनिक भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal- 23 अक्टूबर का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 23 Oct 2026, 12:01 AM IST

aaj ka rashifal 23 October 2026 horoscope today hindi

Aaj Ka Rashifal 23 October 2026- जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 23 October 2026: 23 अक्टूबर का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ जातकों को आज धैर्य और सूझबूझ के साथ फैसले लेने की जरूरत होगी। करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

कार्यों की गति स्थिर लाभ व्यवस्थित और मन में उत्साह महसूस करने का समय है। संतान के व्यवहार को संतुलित रखना चुनौती पूर्ण रहेगा।

शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 3

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

अधिकारियों के व्यवहार से निराशा महसूस करेंगे। साथी कर्मियों का साथ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में में नए प्रयोग करने का सही समय है।

शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 8

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

शेयर मार्केट या अन्य जोख़िम भरे व्यवसाय में नए निवेश से लाभ मिलेगा पर सावधानी रखनी होगी। प्रतिस्पर्धा में कड़ी मेहनत करने का समय है। भाग्य का साथ मिलेगा।

शुभ रंग- लाइट यलो कलर
शुभ अंक- 9

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

बचत खर्च होने की संभावना रहेगी। स्थिर संपदा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। भावनात्मक संबंधों के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा।

शुभ रंग- क्रीम कलर
शुभ अंक- 8

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

मानसिक दृढ़ता और परिपक्वता से निर्णय लेने होंगे। समय का साथ मिलेगा पुराने सहयोगियों को मदद करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों के प्रति समर्पण दिखाना होगा।

शुभ रंग- गोल्डन कलर
शुभ अंक- 4

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

तकनीकी क्षेत्र में कार्य कर रहे। लोग नए अनुसंधान से जुड़ने से लाभान्वित होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। घर के रिनोवेशन पर बचत खर्च हो सकती है।

शुभ रंग- सिल्वर कलर
शुभ अंक- 7

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

व्यक्तिगत लाभ हानि से आगे बढ़कर कार्य करने होंगे। दूरगामी सोच से फैसले लेने का भविष्य में लाभ मिलेगा। पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं।

शुभ रंग- डायमंड ब्राइट कलर
शुभ अंक- 1

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

वर्चस्व बढाने के अवसर मिलेंगे मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। आत्मविश्वास लौटेगा। व्यक्तिगत जीवन मेंनए अनुभव मिलेंगे।

शुभ रंग- रेड कलर
शुभ अंक- 2

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

संपर्क का लाभ मिलेगा। सरकार से जुड़े कार्य में अधिकारियों की मदद मिलेगी। शेयर मार्केट में पुराने निवेश लाभ दे सकते हैं। आकस्मिक यात्रा संभव है।

शुभ रंग- कॉपर कलर
शुभ अंक- 5

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

खेलकूद और शारीरिक परिश्रम से जुड़े कार्य में प्रतिष्ठा और सम्मान के साथ धन भी मिलने की संभावना रहेगी। उच्च अधिकारियों से उलझने से बचना होगा। यात्रा टालें।

शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 2

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

रुकावटें दूर होगी भौतिक सुख सुविधाओं पर धन खर्च होगा। परिवार में प्रसन्नता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। नए रोजगार की संभावना बनेगी।

शुभ रंग- पर्पल कलर
शुभ अंक- 7

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

सावधानी रखने का दिन है। विरोधियों के व्यवहार से आहत हो सकते हैं। परिवार जनों का समर्थन मिलेगा। कानूनी मामलों में मजबूती रहेगी।

शुभ रंग- कॉपर कलर
शुभ अंक- 6