Mercury Transition: 7 मई 2025 को नवग्रहों के राजकुमार बुध राशि परिवर्तन कर मेष राशि में परिवर्तन करने वाले हैं। इसका देश दुनिया पर बड़ा असर पड़ेगा। आइये जानते हैं बुध गोचर का प्रभाव क्या होगा (Budh Rashi Parivartan)
Budh Rashi Parivartan: अजमेर की ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार बुध पुरुष ग्रह होने के बावजूद नपुंसक ग्रह कहलाते हैं, इसका अर्थ है कि वह जिस ग्रह के साथ बैठेगा उसकी तरह व्यवहार करने लगेगा। वक्री बुध यदि किसी खराब ग्रह के साथ बैठ जाएगा तो उसके खराब फल में वृद्धि करेगा तो आइये जानते हैं मेष राशि में बुध गोचर का सत्ता और शांति पर क्या होगा असर …
अजमेर की ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार मेष राशि में बुध गोचर राजनीतिक उथल-पुथल और प्राकृतिक आपदाओं की आशंका को बढ़ाएगा। बुध राशि परिवर्तन के प्रभाव से धरना जुलूस प्रदर्शन आंदोलन गिरफ्तारियां होगी।
देश और दुनिया में राजनीतिक बदलाव होंगे, सत्ता संगठन में परिवर्तन होगा। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलेगा। राजनीति से जुड़े नेताओं से दुखद समाचार, वाहन से जुड़ी घटना और हमला होने की आशंका है।
ये भी पढ़ेंः
बुध गोचर के कारण लोगों में रचनात्मकता बढ़ेगी, शेयर मार्केट बढ़ने की आशंका है। इस दौरान कीमती धातुओं के दाम कम होंगे। बाजार में खरीदारी बढ़ सकती है। खाने-पीनी की चीजें महंगी हो सकती है।
बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। लेन-देन और निवेश में कई लोगों को फायदा मिल सकता है। कई नौकरीपेशा लोग जॉब बदलने का मन बना सकते हैं। भारतीय स्टॉक मार्केट पर चर्चा ज्यादा होगी।
बुध राशि परिवर्तन का मौसम पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इसके प्रभाव से अचानक मौसमी बदलाव भी हो सकते। इससे पहाड़ी क्षेत्रों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। धार्मिक स्थल तीर्थ स्थल पवित्र स्थल पर कोई न कोई घटना घटित होगी।
ॐ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रति जागृहि त्वमिष्टापूर्ते सं सृजेथामयं च।
अस्मिन्त्सधस्थे अध्युत्तरस्मिन् विश्वेदेवा यजमानश्च सीदत।।
ॐ बुं बुधाय नमः
ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः