धर्म/ज्योतिष

Budh Shukra Surya Yuti: बुध शुक्र और सूर्य की युति से इन राशियों को होगी मुश्किल, जानिए क्या होगा नुकसान

Budh Shukra Surya Yuti: 15 जून को ग्रहों के राजा सूर्य ने मिथुन राशि में गोचर किया है। इससे बुध शुक्र सूर्य की युति बनी है, जिससे 3 राशि के लोगों को मुश्किल होगी। आइये जनते हैं इन राशियों को क्या होता है नुकसान ...
less than 1 minute read
Jun 16, 2024
Budh Shukra Surya Yuti Surya Gochar
बुध शुक्र सूर्य युति से कई राशियों को हो सकता है नुकसान

मिथुन राशि

मिथुन राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभदायक है। इस समय मिथुन राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, समाज में नाम और सम्मान मिलेगा। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। व्यक्तित्व अधिक आकर्षक बनेगा। यदि आप मीडिया, साहित्य या किसी कलात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं तो स्किल्स में और सुधार आएगा। यदि आप व्यापारी हैं तो यह समय मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शानदार होगा। कारोबार में तरक्की होगी। हालांकि, नौकरीपेशा लोगों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। इस समय संतान पर कड़ी नजर रखनी होगी वर्ना कुसंगति में पड़ सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र सूर्य बुध की युति बहुत अच्छा नहीं है। इस समय कर्क राशि वालों के लिए विदेश यात्रा के योग बनेंगे, लेकिन आशंका है कि अच्छे परिणाम न मिले। यात्रा में कुछ देरी भी हो सकती है। इस समय कर्क राशि के लोगों को वित्तीय नुकसान और आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। कुछ मामलों में झूठ बोलना पड़ सकता है और नतीजतन अपमान झेलना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि

बुध, शुक्र और सूर्य की युति से बना त्रिग्रही योग वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मिलाजुला है। रिसर्च के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस समय आपको अद्भुत संचार क्षमता मिलेगी, यदि आप स्टैंड अप कॉमेडियन हैं तो आपके करियर को लाभ देगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। लेकिन किसी का मजाक न उड़ाएं, वह व्यक्ति आप से नाराज हो सकता है।

Updated on:
16 Jun 2024 12:50 pm
Published on:
16 Jun 2024 12:49 pm