
मिथुन राशि में सूर्य बुध शुक्र युति से बना त्रिग्रही योग, जानें किसे नफा किसे नुकसान
Surya Budh Shukra Yuti In Mithun Rashi June Effect: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 जून को शुक्र ग्रह ने मिथुन राशि में प्रवेश किया था। इसके बाद 14 जून को इसी राशि में बुध गोचर किया था, अब 15 जून को आत्मा के कारक सूर्य का मिथुन राशि में गोचर हुआ है। इधर, शुक्र, बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग बना है, वहीं बुध, सूर्य युति से बुधादित्य योग और शुक्र सूर्य युति से शुक्रादित्य योग बना है। साथ ही मिथुन राशि में बुध, शुक्र, सूर्य की युति त्रिग्रही योग बनाने लगा है। इससे कुछ राशियों को बहुत अधिक लाभ होगा जबकि कुछ राशि वालों को सतर्क भी रहना होगा। आइये जानते हैं किस राशि के व्यक्ति को लाभ और किसे नुकसान होगा…
सूर्य, बुध, शुक्र युति मेष राशि वालों के लिए लाभकारी है। बुध और शुक्र की युति के कारण मेष राशि वालों का स्वभाव अच्छा बनेगा। इससे ये सामाजिक बनेंगे और इससे मेष राशि वालों का भाई-बहनों, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ आपके रिश्ता मजबूत होगा। इस समय आप बुद्धिमान, चतुर और कूटनीतिक बनेंगे और स्किल्स सुधरेगी। लेखन, शिक्षा, पत्रकारिता जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को विशेष लाभ होगा। ये अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता पाएंगे।
शुक्र, बुध, सूर्य की मिथुन राशि में युति वृषभ राशि के लोगों की वाणी में मधुरता लाएगा, जिससे वृषभ राशि के व्यापारियों को लाभ होगा। नए अवसर मिलेंगे। पार्टनर और परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। पारिवारिक झगड़े सुलझेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों के वेतन में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। वृषभ राशि के अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन सकते हैं।
मिथुन राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभदायक है। इस समय मिथुन राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, समाज में नाम और सम्मान मिलेगा। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। व्यक्तित्व अधिक आकर्षक बनेगा। यदि आप मीडिया, साहित्य या किसी कलात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं तो स्किल्स में और सुधार आएगा। यदि आप व्यापारी हैं तो यह समय मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शानदार होगा। कारोबार में तरक्की होगी। हालांकि, नौकरीपेशा लोगों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। इस समय संतान पर कड़ी नजर रखनी होगी वर्ना कुसंगति में पड़ सकता है।
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र सूर्य बुध की युति बहुत अच्छा नहीं है। इस समय कर्क राशि वालों के लिए विदेश यात्रा के योग बनेंगे, लेकिन आशंका है कि अच्छे परिणाम न मिले। यात्रा में कुछ देरी भी हो सकती है। इस समय कर्क राशि के लोगों को वित्तीय नुकसान और आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। कुछ मामलों में झूठ बोलना पड़ सकता है और नतीजतन अपमान झेलना पड़ेगा।
सिंह राशि के लोगों के लिए शुक्र बुध सूर्य की युति सिंह राशि वालों को विनम्र बनाएगी और ये तार्किक बातें करेंगे। इस समय लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपका संवाद कौशल अच्छा बनेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। यदि आप लेखक, संगीतकार और अभिनेता हैं तो आपका प्रभाव बढ़ेगा। सिंह राशि के लोगों को इस अवधि में पदोन्नति और नौकरी में अच्छा अवसर मिलेगा। इससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।
कन्या राशि के लोगों के लिए शुक्र बुध सूर्य की युति शुभ परिणाम देगा। मिथुन राशि में बन रहे इस त्रिग्रही योग के कारण कन्या राशि के लोग व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में रचनात्मकता, बुद्धिमत्ता और संचार कौशल बढ़ता देखेंगे। इस समय आप लोग अच्छा धन लाभ कमाएंगे और जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी।
तुला राशि के लोगों के लिए शुक्र सूर्य बुध की युति त्रिग्रही योग बना रही है। इस समय आमतौर पर महंगे खेल खेलने में रूचि बढ़ेगी। यदि संगीत, ब्यूटी पार्लर, फिल्म, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, लेखन आदि क्षेत्रों से जुड़े हैं तो इस समय आप अच्छी कमाई करेंगे। साथ ही इनको करियर में तरक्की मिलेगी और आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। यदि आपका खुद का व्यापार है तो दोगुना लाभ होगा। त्रिग्रही योग के कारण आपको निश्चित रूप से लंबी और छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। संभावना है आपको विदेश जाने का मौका मिले। तुला राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की इच्छा रखते हैं तो यह मनोकामना पूरी होगी। आप व्यावसायिक यात्रा या घूमने के लिए विदेश यात्रा पर जाना चाह रहे हैं तो सफलता मिलेगी।
बुध, शुक्र और सूर्य की युति से बना त्रिग्रही योग वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुभफल देने वाला है। रिसर्च के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस समय आपको अद्भुत संचार क्षमता मिलेगी, यदि आप स्टैंड अप कॉमेडियन हैं तो आपके करियर को लाभ देगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। लेकिन किसी का मजाक न उड़ाएं, वह व्यक्ति आप से नाराज हो सकता है। मिथुन राशि में बना त्रिग्रही योग पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र बढ़ाएगी। यह समय व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी शुभ रहेगा।
त्रिग्रही योग धनु राशि वालों की वाणी और संचार को शानदार बनाएगा। इस समय आपका व्यापार दिन दूना रात चौगुना फलेगा-फूलेगा। साथ ही आपका नए-नए लोगों से संपर्क होगा, इसका व्यापार में लाभ होगा। पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो नया पार्टनर आपसे जुड़ सकता है। साथ ही आपका संबंध पार्टनर से अच्छा रहेगा। हालांकि, रिश्ते को लेकर सावधान भी रहना होगा। इसका बुरा असर आपके व्यवसाय पर पड़ेगा। त्रिग्रही योग से उन लोगों को भी लाभ होगा जो नौकरीपेशा हैं।
त्रिग्रही योग मकर राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। सूर्य बुध शुक्र की युति प्रतियोगिताओं में आत्मविश्वास बढ़ाएगा। इस समय मकर राशि वालों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस समय आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपकी अलग पहचान बनेगी। यदि आप मीडिया, साहित्य या किसी अन्य कलात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं तो स्किल्स में सुधार आएगा। खुद का व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए यह शानदार समय है। इससे आपके कारोबार में तरक्की होगी। हालांकि, नौकरीपेशा लोगों को अधिक मेहनत करने पर फोकस करना होगा।
कुंभ राशि वालों के लिए बुध शुक्र सूर्य की युति कार्यस्थल पर वरिष्ठों के साथ संबंध मजबूत करेगा। इससे आपको लाभ भी होगा। इस समय आपको पदोन्नति मिलेगी, सामाजिक दायरा बढ़ेगा और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगे। कुंभ राशि के छात्र एक चित्त होकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जिससे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, अच्छा फल मिलेगा। बच्चों के साथ आपका रिश्ता बेहतर होगा। आपके बच्चे के अंदर अहंकार की भावना न आए, इस पर ध्यान देना होगा।
शुक्र सूर्य बुध की युति मीन राशि वालों के लिए भी अच्छा है। इससे आपके जीवन में खुशियां आएंगी। इस समय कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उच्च मूल्य स्थापित करने में सफल होंगे। आपकी नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ेगी। इस समय मान सम्मान बढ़ेगा। इस समय आप जमीन, संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। यदि आप रचनात्मक क्षेत्रों में अपना करियर बनाने वाले व्यक्ति हैं तो यह आपके करियर के लिए बहुत अच्छा समय होगा।
Updated on:
16 Jun 2024 12:14 pm
Published on:
15 Jun 2024 01:38 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
