धर्म/ज्योतिष

Reduce Shani Effects : शनि का प्रभाव करें कम, देव दिवाली पर करना होगा ये उपाय

Reduce Shani Effects : देव दिवाली 2025 पर करें ये खास उपाय! कार्तिक पूर्णिमा के दिन शनि, राहु-केतु और मंगल दोष से मुक्ति पाएं। जानें कैसे करें हनुमान पूजा, शिव अभिषेक, काले तिल का दान और गंगाजल छिड़काव से जीवन की बाधाएं दूर।
2 min read
Nov 04, 2025
Reduce Shani Effects
Reduce Shani Effects : देव दिवाली पर करें ये उपाय, मिल सकता है शनि के प्रकोप से छुटकारा (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Reduce Shani Effects : कार्तिक पूर्णिमा के उपाय: हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को देव दिवाली मनाई जाती है। हिंदू धर्म में इस दिन का बहुत महत्व है। कार्तिक अमावस्या के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा को यह त्योहार देवताओं की दिवाली के रूप में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर 2025, बुधवार को पड़ रही है। इस विशेष दिन पर कुछ विशेष उपाय करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

शत्रुओं से मुक्ति के उपाय

देव दिवाली पर भगवान हनुमान की पूजा और मंत्रों का जाप करना बहुत लाभकारी होता है। भगवान को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाने से शत्रुओं का भय दूर होता है। हनुमान चालीसा का पाठ करना भी अत्यंत लाभकारी माना गया है।

राहु-केतु दोष निवारण के उपाय

इस दिन अगर आप शिवलिंग पर गंगाजल और दूध चढ़ाते हैं, तो भगवान शिव की खास कृपा मिलती है। साथ ही अगर आप “ॐ नमः शिवाय” मंत्र 108 बार जाप करते हैं, तो कुंडली में शनि, राहु और केतु से जुड़ी दिक्कतें काफी हद तक कम हो जाती हैं।

शनि के नकारात्मक प्रभाव कम करने के उपाय

कार्तिक पूर्णिमा पर काले तिल का दान विशेष फलदायी होता है। यह उपाय शनि के अशुभ प्रभावों को कम करता है और कुंडली में शनि दोष को दूर करता है। आज के दिन से शनि देव को 31 दिनों तक तेल चढ़ाने से शनि का दुष्प्रभाव कम हो सकता है।

वास्तु दोष निवारण के उपाय

देव दिवाली पर अपने घर के हर कोने में गंगाजल छिड़कें। यह क्रिया घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करेगी और सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करेगी। इससे शांति, सुख और समृद्धि बढ़ेगी।

मंगल दोष निवारण के उपाय

कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली के दिन, लाल कपड़े में गुड़ लपेटकर किसी जरूरतमंद को दान करें। अगर मांगलिक व्यक्ति का विवाह किसी गैर-मांगलिक से हो रहा हो, तो मंगल दोष के निवारण के लिए कुंभ विवाह अनुष्ठान करवाएं। यह उपाय कुंडली में मंगल दोष को शांत करेगा। इस दिन महाकाल के दर्शन करना भी शुभ माना जाता है। आज के दिन महाकाल मंदिर में ही काल शर्प दोष के लिए पूजा करवाएं। शिप्रा नदी में चांदी से बने नाग -नागिन प्रवाहित करने से भी मंगल दोष का निवारण होता है। मंगल दोष के निवारण के लिए मंगलवार का व्रत रखना, हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना, और लाल मूंगा या तीन मुखी रुद्राक्ष जैसे उपाय किए जा सकते हैं। मंगल ग्रह से संबंधित लाल रंग की वस्तुओं (जैसे गुड़, मसूर दाल, लाल कपड़े) का दान करना भी शुभ माना जाता है।

Updated on:
04 Nov 2025 02:10 pm
Published on:
04 Nov 2025 02:10 pm