धर्म/ज्योतिष

इन राशियों के लोगों से रहना चाहिए सावधान, इनका प्यार और पार्टनर पर होता रहता है मूड स्विंग

Dhokhebaj Rashiya: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी राशि से उस व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में पता चल जाता है। मान्यता है कि इन राशियों के लोग पार्टनर को अक्सर धोखा देती हैं। इनका मूड अक्सर बदलता रहता है, ये पार्टनर को लेकर संवेदनशील नहीं होते। लव और धोखा के बीच झूलते रहते हैं। आइये जानते हैं कौन हैं वो राशियां (mood swings girl or boy) ..

3 min read
Jul 25, 2024
इन राशियों के लोगों से रहना चाहिए सावधान, इनका प्यार और पार्टनर पर होता रहता है मूड स्विंग

Dhokhebaj Rashiya ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की राशि से उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और आदत के बारे में पता चलता है। उसकी अच्छाई और दोष पता चल जाता है। इससे पता चल जाता है कि किस राशि के लोग अपने प्रेम के प्रति बहुत ज्यादा संवेदनशील और वफादार होते हैं, वहीं कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिनके लोग प्यार को लेकर संवेदनशील नहीं होते, ये अक्सर पार्टनर को धोखा देते हैं।

ये भी पढ़ें

भगवान शिव को क्यों चढ़ाते हैं प्राकृतिक चीजें, सावन में इन वस्तुओं का श्रृंगार और अर्पण देता है एक करोड़ कन्यादान का पुण्यफल

धोखेबाज होती हैं ये राशियां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि चक्र की 12 राशियों में से कुछ राशियां ऐसी होती हैं जो आपके जीवन में भले आ जाएं, लेकिन धोखा देने से नहीं कतरातीं। फिर चाहे आप मशहूर कलाकार, जाना माना चेहरा या कोई और शख्सियत। आइये जानते हैं कौन हैं वो राशियां …

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के लोग रिश्ते में बहुत ही ज्यादा जरूरतमंद होते हैं। ऐसे लोगों पर अगर 24 घंटे ध्यान नहीं दिया जाए तो ये निराश हो जाते हैं। इसके अलावा मिथुन राशि की महिला अक्सर दुविधा में रहती है। उन्हें अपने जीवन में विकल्प रखना पसंद होता है। ऐसे में धोखा देने की बात की जाए तो मिथुन राशि के लोग अव्वल होते हैं। हालांकि ये धोखा उस स्थिति में देते हैं जब उन्हें अपने पार्टनर से वह प्यार और सम्मान नहीं मिलता जिसकी वह अपेक्षा करते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग नाटकीय स्वभाव के होते हैं और उन्हें आकर्षण का केंद्र बनना अच्छा लगता है। अगर आप उन्हें प्रिंस या प्रिंसेस ट्रीटमेंट नहीं देते हैं तो वह आपसे अप्रसन्न हो सकते हैं। इसके बाद उन्हें आपसे अलग होना है तो वह धोखा दे सकती हैं। ऐसे में आवश्यक है कि इन्हें अक्सर महत्वपूर्ण महसूस कराया जाए और इन्हें उचित प्यार दिया जाए।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आमतौर पर प्रेमी स्वभाव का माना जाता है। यह जल्द ही किसी रिश्ते में आ जाते हैं। हालांकि जब कन्या राशि के लोग रिश्ते में आते हैं तो कई बार उनके पार्टनर फ्लर्ट करना बंद कर देते हैं, यह ठीक नहीं है। अगर आप कन्या राशि के जातक के साथ रिश्ते में आने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको सावधान रहना चाहिए और रिश्ते में आने से पहले सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग आमतौर पर शारीरिक रूप से धोखा देना की प्रवृत्ति नहीं दिखाते हैं लेकिन यह अपने पूर्व या पुराने प्रेमी को फ्लर्टी मैसेज भेज सकते हैं, उनके प्रति रूझान दिखा सकते हैं। यह भी एक तरह का पार्टनर के प्रति धोखा ही है।

मीन राशि

मीन राशि के लोग भी अक्सर पार्टनर को धोखा देते हैं। संवेदनशील और ज्यादा भावुक होने के चलते ये छोटे से छोटे मूड स्विंग्स पर भी अपने पार्टनर को धोखा देने का विचार कर सकते हैं।

(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)

Updated on:
25 Jul 2024 12:47 pm
Published on:
25 Jul 2024 12:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर