धर्म/ज्योतिष

Gemstone For Student: यदि पढ़ाई में नहीं लगता मन तो धारण करें ये रत्न, खुल जाएगा तरक्की का रास्ता

Gemstone For Student: रत्नों का हमारे जीवन में बहुत ही खास महत्व है। रत्न शास्त्र में कुछ ऐसे रत्नों का जिक्र किया गया है, जिसको धारण करने से पढ़ाई में बहुत मन लगता है। ऐसे में चलिए जानते हैं पढ़ाई में मन लगाने के लिए कौन सा रत्न धारण करना चाहिए।

2 min read
Jan 07, 2026
istock

Gemstone For Student: रत्नों को केवल ग्रहों को शांत करने या जीवन में सुख, समृद्धि पाने के लिए ही नहीं धारण किया जाता है, बल्कि रत्नों को धारण करने से विद्यार्थियों का पढ़ाई में भी मन लगता है। यदि जिसका भी मन पढ़ाई में नहीं लगता है, उन लोगों को ज्योतिष के कथानुसार रत्न शास्त्र में बताए गए, इस खास रत्न को धारण करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस रत्न को पहनने से बच्चों में एकग्रता बढ़ती है और पढ़ाई में मन लगता है। इन खास रत्नों को पहनने से आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। जिसके कारण हमें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। आइए जानते हैं हमें रत्न शास्त्र के अनुसार किन रत्नों को धारण करना चाहिए।

ये भी पढ़ें

Gemstone: इन खास रत्नों को धारण करने से पलट जाती है किस्मत, जानिए इनको धारण करने के नियम

पढ़ाई में मन लगाने के लिए पहनने ये रत्न

पन्ना रत्न
पन्ना रत्न को बुध ग्रह का रत्न माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ज्ञान, बुद्धि और संचार का कारक माना जाता है। इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति के अंदर बुद्धि का विकास होता है और स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है। एकग्रता बढ़ाने के लिए भी रत्न लाभकारी सिद्ध होता है। पन्ना रत्न सोचने समझने की क्षमता को भी बढ़ावा मिलता है। इस रत्न को बुधवार के दिन धारण करना बहुत ही शुभ होता है।

माणिक्य रत्न
इस रत्न को सूर्य का रत्न माना जाता है। सूर्य को शक्ति, नेतृत्व और आत्मबल का कारक माना गया है। इस रत्न को पहनने से व्यक्ति के भीतर आलस्य दूर होता है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इसके साथ ही ज्ञान में भी वृद्धि होती है। इस रत्न को पहनने से व्यक्ति को सफलता प्राप्त होती है। माणिक्य रत्न को रविवार के दिन धारण करना चाहिए।

पुखराज रत्न
पुखराज रत्न का संबंध गुरु ग्रह से होता है। ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत गुरु ग्रह को ज्ञान, ऊर्जा अध्यात्म का कारक माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। वो लोग जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। पुखराज रत्न को धारण करने से ज्ञान बढ़ता है। इसके साथ व्यक्ति के भीतर अध्यात्मिक शक्ति का विकास होता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए ये रत्न बहुत ही उपयोगी होता है। इस रत्न को आप शुद्ध करके गुरुवार के दिन पहन सकते हैं।

Published on:
07 Jan 2026 02:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर