धर्म/ज्योतिष

Grah Gochar 2025: नए साल में मंगल ग्रह रहेगा सबसे प्रभावशाली, ये बड़े ग्रह गोचर 2025 में लाएंगे बड़ा बदलाव

Grah Gochar 2025: हर ग्रह निर्धारित समय में अपनी राशि और चाल बदलते हैं। इसका लोगों पर बड़ा असर पड़ता है। अब साल 2025 की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में आपके मन में सवाल होगा कि वर्ष 2025 में कौन से ग्रह गोचर करेंगे और इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषी अनीष व्यास से आइये जानते हैं हर सवाल का जवाब ...

2 min read
Dec 15, 2024
Grah Gochar 2025: ग्रह गोचर 2025 का असर क्या होगा

Grah Gochar 2025: डॉ. अनीष व्यास के अनुसार ग्रह गोचर के लिहाज से साल 2025 बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस साल 4 बड़े ग्रह राशि बदलेंगे। इन चारों ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों के लोग प्रभावित होंगे।

ज्योतिषाचार्य डॉ. व्यास के अनुसार वर्ष 2025 में गुरु शनि राहु और केतु राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों, देश और दुनिया पर देखने को मिलेगा। इसके अलावा मंगल का गोचर भी बड़े बदलाव का कारण बनेगा।

ये भी पढ़ें

मेष, वृषभ समेत 4 राशि के लोगों के बढ़ेंगे आय के स्रोत, साप्ताहिक राशिफल में जानें इस हफ्ते कैसी रहेगी आपकी आमदनी

मंगल बनेगा बदलाव का कारण

ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2025 मंगल के प्रभाव का वर्ष है। इसके कारण कई बड़ी घटनाएं घटेंगे और बड़े परिवर्तन आएंगे। सबसे पहले अगर अंक शास्त्र के नजरिए से देखें तो 2025 का जोड़ 9 बनता है जो की ग्रहों के सेनापति मंगल के द्वारा शासित है। मंगल क्रिया और ऊर्जा का ग्रह है।

इसका मतलब है कि 2025 दुनिया के नजरिए से साहसिक निर्णय, बड़े कार्यो और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक मजबूत अभियान का वर्ष होगा। मंगल चूंकि सेनापति हैं, इसलिए वह चुनौतियां भी लेकर के आते हैं। इसलिए मंगल की ऊर्जा को बहुत बुद्धिमानी से संभालता आवश्यक हो जाता है।

देश दुनिया में बढ़ेंगी ऐसी घटनाएं

ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि 2025 के राजा मंगल हैं, इसलिए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि देश और दुनिया में सेना की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। राष्ट्र अध्यक्षों के पास साहस और पराक्रम पहले से कहीं अधिक होगा। वीरता को बढ़ावा दिया जाएगा और समस्याओं से निपटने और साहसिक कदम उठाने के लिए सरकार प्रेरित होंगी।

मंगल का प्रभाव जहां एक ओर वीरता को बढ़ाता है, वहीं संघर्ष का कारक भी बन सकता है। इसलिए राष्ट्रअध्यक्षों को शांत रहना होगा। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से बचना होगा। अगर आप शांत और गंभीर होकर कोई निर्णय लेंगे तो मंगल की उस तीव्र ऊर्जा को आप संतुलित कर पाएंगे।

ये भी पढ़ेंः


नया साल कर सकता है नेतृत्व

new year 2025: ज्योतिषाचार्य डॉ अनीष व्यास के अनुसार मीन राशि में शनि एक भावनात्मक जिम्मेदारी पर ध्यान केंद्रित करता है। कुंभ राशि का राहु तकनीक पर जोर देगा।

सिंह राशि का केतु आपको अहंकार से अलग करके आध्यात्मिक दुनिया में लेकर के जाएगा और मिथुन राशि का बृहस्पति आपको सीखने और सामाजिक विकास को बढ़ावा देगा। कुल मिलाकर इन सभी ग्रहों गोचर की ऊर्जाओं को संतुलित करके आप परिवर्तन और व्यक्तिगत विकास के लिए खुले रहकर आत्मविश्वास के साथ इस नए साल का नेतृत्व कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः

ग्रह गोचर 2025

Grah Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2025 की शुरुआत में 29 मार्च 2025 को शनि अपनी स्वराशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद मई में 18 मई 2025 को राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में पहुंचेंगे।

इसी डेट को केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। इसी के साथ गुरु साल 2025 में वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु का गोचर 14 मई 2025 को मिथुन राशि में होगा।

ये भी पढ़ेंः

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal Career: साप्ताहिक राशिफल में जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा करियर

Also Read
View All

अगली खबर