5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्य की बदली चाल का शेयर बाजार पर होगा बड़ा असर, जानें देश दुनिया पर क्या होगा प्रभाव और राहत के क्या हैं उपाय

Surya Gochar benefit: ग्रहों के राजा सूर्य आज रात अपनी चाल बदलने वाले हैं। सूर्य के मूवमेंट में बदलाव यानी राशि परिवर्तन का सभी राशियों और देश दुनिया पर असर पड़ता है। अब जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे तो जानें इसका देश दुनिया पर क्या असर होगा, विशेष रूप से शेयर बाजार पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

3 min read
Google source verification
Surya Gochar benifit share market

Surya Gochar benifit: आज सूर्य बदलेंगे अपनी चाल, शेयर बाजार देश दुनिया पर होगा बड़ा असर

Surya Gochar benefit share market: जयपुर के ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य रविवार रात को वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करने वाले है, सूर्य राशि परिवर्तन 15 दिसंबर को रात 9.56 बजे होगा। इसके साथ ही भगवान विष्णु के प्रिय धनुर्मास (खरमास) की शुरुआत होगी।

ज्योतिष में सूर्यदेव को ग्रहों का राजा, पिता और आत्मा का कारक ग्रह माना गया है। सूर्यदेव गुरु के स्वामित्व वाली राशि धनु में प्रवेश करेंगे तो सभी राशियों, देश दुनिया, शेयर बाजार सभी पर असर पड़ेगा और यह असर अगले एक माह यानी मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025 को सुबह 9:04 बजे तक रहेगा, फिर स्थिति में बदलाव होगा।

Surya Gochar benefit share market: ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि ज्योतिर्विज्ञान में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य देव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। ये सिंह राशि के स्वामी माने जाते हैं और मेष राशि में उच्च के और तुला राशि में नीच के हो जाते हैं। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाएगा। सूर्य हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य शुभ होने पर व्यक्ति को उच्च पद की प्राप्ति होती है।


डॉ. व्यास के अनुसार सूर्य के गोचर का प्रभाव आपकी चंद्र राशि पर निर्भर करता है। मूल रूप से जन्म के चंद्रमा से तीसरे, छठे, दसवें और ग्यारहवें भाव में स्थित सूर्य जातक को अच्छे परिणाम देता है। लेकिन अन्य भावों में सूर्य जातक को प्रतिकूल परिणाम दे सकता है।


सूर्य अधिकार, शक्ति, पिता और सम्मान का ग्रह होने के कारण करियर और वैवाहिक जीवन पर एक अलग प्रभाव डालते हैं जहां जातक को करीबी लोगों के साथ बातचीत करनी होती है। सूर्य का सकारात्मक गोचर सभी रिश्तों और कार्यस्थलों में दूसरों पर बढ़त हासिल करने में असाधारण परिणाम दे सकता है। उसी प्रकार सूर्य का प्रतिकूल गोचर जातक को कमजोर और दूसरों के दबाव के आगे झुक सकता है।

ये भी पढ़ेंः

Surya Gochar : सूर्य राशि परिवर्तन से मेष, मिथुन समेत 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी व्यापार में आएंगे अच्छे दिन


सूर्य के शुभ असर से सेहत संबंधी परेशानी दूर होती है। आत्मविश्वास बढ़ता है। सरकारी काम पूरे हो जाते हैं। जॉब और बिजनेस में तरक्की मिलती है। बड़े लोगों और अधिकारियों से मदद मिलती है और सम्मान भी बढ़ता है।


सूर्य के अशुभ असर के कारण नौकरी और बिजनेस में रूकावटें आती हैं। नुकसान भी होता है। बड़े लोगों से विवाद हो सकता है। आंखों से संबंधित परेशानी होती है। सिरदर्द भी होता है। कामकाज में रूकावटें आती हैं। विवाद और तनाव भी रहता है। आइये जानते हैं सूर्य गोचर से देश दुनिया पर क्या होता है असर ..

शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था पर असर

भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार धनु राशि में सूर्य के आने से शेयर बाजार में गिरावट के साथ बिजनेस की गति कुछ थमेगी। अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि के साथ शेयर बाजार फिर से बढ़ने की भी संभावना रहेगी। इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होने के योग बनेंगे।

देश दुनिया पर असर

डॉ. व्यास के अनुसार धनु राशि में सूर्य गोचर से राजनीतिक उथल-पुथल और प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बढ़ेगी। लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। शिक्षा प्रणाली में सुधार के भी योग बनेंगे। धरना जुलूस प्रदर्शन आंदोलन गिरफ्तारियां होगी। रेल दुर्घटना होने की आशंका रहेगी। भारतीय सरकार की नीतियां जनता को प्रभावित करने में सफल रहेंगी और सरकार द्वारा लिए गए फैसलों को जनता सकारात्मक रूप से स्वीकार करेगी।

महिलाओं के लिए नहीं शुभ

धनु राशि में सूर्य का भ्रमण महिलाओं के लिए समय शुभ नहीं है। किसी बड़ी फिल्म अभिनेत्री से संबंधित दुखद समाचार मिल सकता है। देश और दुनिया में राजनीतिक बदलाव होंगे। सत्ता संगठन में परिवर्तन होगा। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलेगा। मनोरंजन फिल्म नाटक फैशन डांसर कॉमेडी चर्चा में रहेंगे।

Astrology: ज्योतिष से संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सूर्य राशि परिवर्तन का उपाय

भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार धनु राशि में सूर्य के रहने की अवधि में भगवान श्री विष्णु की उपासना करें। बंदर, पहाड़ी गाय या कपिला गाय को भोजन कराएं। रोज उगते सूर्य को अर्घ्य देना शुरू करें। रविवार के दिन उपवास रखे। रोज गु़ड़ या मिश्री खाकर पानी पीकर ही घर से निकलें।

जन्मदाता पिता का सम्मान करें, प्रतिदिन उनके चरण छूकर आशीर्वाद लें। भगवान सूर्य की स्तुति आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें । रविवार को गुड़ तांबा गेहूं का दान करें, रविवार को छोड़कर तुलसी के पौधे को पानी दें। कार्यस्थल पर सूर्य यंत्र स्थापित कर नियमित पूजा करें।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।