धर्म/ज्योतिष

मई में इन 5 राशियों को ग्रहों का वरदान, जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Grah Gochar: ग्रह गोचर के लिहाज से नया महीना बड़ा महत्वपूर्ण है, इस महीने 7 बार ग्रह गोचर होगा, इसमें से पहला गोचर हो चुका है। इसका 5 राशियों को जबर्दस्त लाभ होगा, जानें किसकी किस्मत चमकने वाली है।

2 min read
May 09, 2025
Grah Gochar : ग्रह गोचर मई 2025 का प्रभाव

Grah Gochar May: मई का महीना ज्योतिषीय दृष्टि काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस माह में कई राशियों में ग्रहों का गोचर हो रहा है। इसकी शुरुआत बुधवार को अलसुबह 4:15 बजे मेष राशि में बुध का गोचर हो चुका है। 31 मई के बीच सात ग्रहों का गोचर आमजन के जीवन पर गहरा असर डाल सकता है। वहीं, इस महीने की शुरुआत मृगशिरा नक्षत्र में हुई है, जो न केवल एक ज्योतिषीय दृष्टिकोण से खास है, बल्कि यह समय भी विशेष ऊर्जा से भरपूर रहेगा।

ज्योतिषाचार्य डॉ.हुकुमचंद जैन ने बताया कि 7 से 31 मई के बीच बुध, गुरु, सूर्य, केतु, राहु और शुक्र ग्रह का गोचर होगा। ग्रहों के इस गोचर के शुभ प्रभाव से वृषभ, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशियों के लोग लाभांवित होंगे। इनके जीवन में उन्नति करने के कई मौके आएंगे। ये लोग कारोबार में भी खूब नाम कमाएंगे, वहीं कॅरियर में इनको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कारोबार में भी इस ग्रह चाल का खास असर बताया जा रहा है।

कौन सा ग्रह कितने समय में बदलता है राशि


राहु लगभग 18 माह एक राशि में रहते हैं। गुरु 13 माह में राशि बदलते हैं। सूर्य हर माह राशि बदलते हैं। बुध और शुक्र करीब एक माह में राशि परिवर्तन करते हैं। बुध व्यापार, वाणिज्य और संचार व्यवस्था के कारक माने जाते हैं। वहीं शुक्र महिलाओं और लग्जरी से जुड़े विषयों के कारक हैं।

ये भी पढ़ेंः

ग्रह गोचर का जानें सभी राशियों पर प्रभाव

मेष: परिवर्तन से भरा समय रहेगा।

वृषभ : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन: आय के नए स्रोत बनेंगे।

कर्क: आय में वृद्धि होगी।

सिंह : आध्यात्म के क्षेत्र में झुकाव।

कन्या: धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं।

तुला: दांपत्य जीवन में मधुरता।

वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर।

धनु: पड़ोसियों से मनमुटाव से बचें।

मकर: कोर्ट कचहरी के कार्य सुलझ सकते हैं।

कुंभ: विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय।

मीन: पराक्रम में वृद्धि होगी।

कब कौन से ग्रह करेंगे गोचर

7 मई: बुध का मेष राशि में गोचर हो गया है।

15 मई : गुरु बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर होगा।

14 मई : सूर्य का वृषभ राशि में गोचर होगा।

18 मई : केतु का सिंह राशि में गोचर होगा।

18 मई : राहु कुंभ राशि में गोचर होगा।

23 मई : बुध ग्रह वृष राशि में गोचर होगा।

31 मई : शुक्र ग्रह का मेष राशि में गोचर होगा।

Published on:
09 May 2025 09:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर