धर्म/ज्योतिष

Grahan Ke Labh: ग्रहण के नुकसान ही नहीं फायदे भी होते हैं , जानें क्या

Grahan Ke Adhyatmik Mahatva: ग्रहण नाम सुनते ही नकारात्मकता का एहसास होने लगता है। हिंदू धर्म और ज्योतिष में भी इसे अशुभ घटना माना गया है। लेकिन इसके कुछ फायदे भी होते हैं। आज जब साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है तो आइये जानते हैं ग्रहण के क्या लाभ हैं ...

2 min read
Oct 02, 2024
grahan ke adhyatmik mahatva: ग्रहण के आध्यात्मिक महत्व

Grahan Ke Labh: ग्रहण का नाम आते ही एक भय सा जेहन में आता है, लेकिन काम लोगों को मालूम होगा कि ग्रहण के नुकसान ही नहीं फायदे भी होते हैं। आइये जानते हैं ग्रहण का धार्मिक और ज्योतिषी महत्व क्या है।

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 2 October: सूर्य ग्रहण के दिन 4 राशियों की आर्थिक परेशानी होगी दूर, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

कब लगता है सूर्य ग्रहण (Surya Grahan Kab Lagta Hai)

सूर्य ग्रहण कब लगता है, ऐसा सवाल कई लोगों के ख्याल में आता है। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा, पृथ्वी की परिक्रमा करते समय, सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है।


इससे धरती पर सूर्य का प्रकाश पहुंचने में रूकावट आती है और सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती है। बहरहाल, प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय से आइये जानते हैं ग्रहण के शुभ प्रभाव क्या होते हैं …


ग्रहण के शुभ प्रभाव (Grahan Ke Shubh Prabhav)

हिंदू धर्म और ज्योतिष में किसी भी ग्रहण को नकारात्मक और अशुभ घटना माना जाता है, फिर वह सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण। लेकिन इसके कुछ सकारात्मक या अच्छे प्रभाव भी होते हैं, खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए जो आध्यात्मिक और आत्म-सुधार के लिए प्रयासरत होते हैं। ये विकास और बेहतरीन अवसर की भी भूमिका तैयार करते हैं। आइये जानते हैं ग्रहण के शुभ प्रभाव क्या हैं …

ये भी पढ़ेंः


खराब आदतों को छोड़ने का समय

आचार्य वार्ष्णेय के अनुसार ग्रहण के समय एक नई शुरुआत का मौका मिलता है। यह समय उन चीजों को त्यागने का होता है, जो हमारे जीवन पर नकारात्मक असर डाल रही हैं। इस समय बुरी आदतों और नकारात्मक सोच को छोड़ने का संकल्प लेना चाहिए।

आध्यात्मिक उन्नति

आध्यात्मिक ग्रंथों के अनुसार सूर्य ग्रहण आत्म-चिंतन और आत्म-निरीक्षण का समय है। इस दौरान ध्यान, योग और प्रार्थना करने से मानसिक शांति मिलती है। ऐसा करने वाले व्यक्ति की आध्यात्मिक उन्नति हो सकती है। ज्योतिष में इसे पुराने कर्मों से छुटकारा पाने और आत्म-सुधार के लिए उचित समय माना जाता है।

ये भी पढ़ेंः


साहस बढ़ाते हैं और नया मौका देते हैं

सूर्य ग्रहण के प्रभाव से कुछ लोगों को जीवन में नई दिशा की ओर साहसिक कदम उठाने की प्रेरणा मिल सकती है। यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी निर्णय को लेकर उलझन में है तो ग्रहण के बाद उसका रास्ता साफ हो सकता है और उसे नया मौका मिलता है।

बड़ा बदलाव

ग्रहण कई बार बड़े बदलाव या परिवर्तन के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करते हैं, जो आपको पुनर्मूल्यांकन करने और आवश्यक परिवर्तन करने के लिए प्रेरित करते हैं।

ये भी पढ़ेंः

करियर और रिश्तों में बदलाव

सूर्य ग्रहण कई बार लोगों के करियर और पेशेवर जीवन में बदलाव लाता है, जबकि आपके प्रेम जीवन में ग्रहण आपके व्यक्तिगत संबंधों में बदलाव की भी भूमिका बना देता है।

सामाजिक बदलाव संभव

सूर्य ग्रहण व्यापक सामाजिक या वैश्विक घटनाओं को भी प्रभावित करते हैं, जो सामूहिक चेतना या सामाजिक रूझानों में बदलाव की भी भूमिका तैयार करते हैं।

ये भी पढ़ें

इन 5 राशियों का आने वाला है गुडलक, जानें अगले 30 दिन का भविष्य

Also Read
View All

अगली खबर