4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang 5 March: आज का पंचांग गुरुवार 5 मार्च : शुभ चौघड़िया, राहुकाल और तिथि

Aaj ka Panchang 5 March 2026: आज का पंचांग 5 मार्च 2026 गुरुवार: द्वितीया तिथि, उत्तराफाल्गुनी व हस्त नक्षत्र, राहुकाल, शुभ चौघड़िया, दिशा शूल और आज के व्रत-त्योहार की पूरी जानकारी पढ़ें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Pandit Mukesh Bhardwaj

Mar 04, 2026

Aaj ka Panchang 5 March

Aaj ka Panchang 5 March : आज का पंचांग 5 मार्च 2026

Aaj ka Panchang 5 March 2026: आज का पंचांग 5 मार्च 2026, गुरुवार हिंदू कैलेंडर के अनुसार कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय योग और समय लेकर आया है। आज द्वितीया तिथि के बाद तृतिया तिथि प्रारंभ होगी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के बाद हस्त नक्षत्र रहेगा। राहुकाल, शुभ चौघड़िया, दिशा शूल, योग, करण और व्रत-त्योहार जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां किसी भी शुभ कार्य, यात्रा या धार्मिक अनुष्ठान से पहले देखना आवश्यक माना जाता है। यहां जानिए आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ समय और ज्योतिषीय संकेत।

आज का पंचांग गुरुवार, 5 मार्च, 2026 | Today Panchang 5 March 2026

क्रम संख्याविवरणमान
1विक्रम संवत्2082
2संवत्सर नामसिद्धार्थ
3शक संवत्1947
4हिजरी सन्1447
5मुस्लिम मास (मु. मास)15 रमजान
6अयनउत्तरायण
7ऋतुबसंत ऋतु
8मासचैत्र
9पक्षकृष्ण

आज का चौघड़िया

आज शुभ का चौघड़िया सूर्योदय से 8.18 तक रहेगा. चर का चौघड़िया 11.12 से 12.38 तक रहेगा, लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः 12.38 से 3.32 तक रहेंगे. शुभ का चौघड़िया 4.59 से सूर्यास्त तक रहेगा. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

दिशा शूल - आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

उपाय - यदि दक्षिण दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पहले थोड़ा फलाहार करके या दही सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 1.30 से 3.00 तक रहेगा।

उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो केले का सेवन करके कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

तिथि – द्वितीया तिथि दिन 5.04 तक होगी तदुपरान्त तृतिया तिथि होगी ।

नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र दिन 8.18 तक होगा तदुपरान्त हस्त नक्षत्र होगा ।

योग – शूल योग दिन 7.46 तक रहेगा तदुपरान्त गंड योग रहेगा ।

करण – गर करण दिन 5.04 तक रहेगा तदुपरान्त वणिज करण रहेगा।

विशिष्ट योग – महापात योग दिन 3-03 से रात्रि 7-05 तक

व्रत / दिवस विशेष – भद्रा अंतरात्रि 5-29 से प्रारम्भ, भाई दोज व कलमदान पूजा देशाचार से, चित्रगुप्त पूजा, संत तुकाराम जयंती, ग्रहण वेध,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि कन्या राशि में होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कन्या होगी ।
आज दिन 8.18 तक जन्म लेने वाले बच्चों का उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र होगा तदुपरान्त हस्त नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर पी, पु, ष, ण, ठ पर रखे जा सकते हैं।

कन्या राशि का स्वामी बुध होता हैं। ये लोग अकाउंटेंट, बैंकिंग, ट्रेडिंग, अध्यापन और ज्योतिष का काम करना पसंद करते हैं और अच्छे लेखक भी होते हैं। इनकी वाणी व वाक् शक्ति में कुशलता होती हैं। ये कोमल स्वभाव के होते हैं। संगीत, कला-साहित्य, प्रियभाषी, अध्यापन, लेखन, क्रय-विक्रय में कुशल होते हैं।