धर्म/ज्योतिष

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम, रुष्ट हो सकती हैं माता रानी

Don't Do This In Magh Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत आज यानि 19 जनवरी 2026 से हो चुकी है। इस दौरान कुछ काम को करना वर्जित माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं गुप्त नवरात्रि के समय में किन कामों को नहीं करना चाहिए।

2 min read
Jan 19, 2026
Adobe stock

Gupt Navratri 2026:गुप्त नवरात्रि साल में दो बार मनाई जाती है। एक गुप्त नवरात्रि माघ के महीने में वहीं दूसरी आषाढ़ के मास में मनाई जाती है। इस साल माघ मास की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 19 जनवरी 2026 से यानि आज से हुई है। वहीं इसका समापन 28 जनवरी 2026 को होगा। गुप्त नवरात्रि के समय में मुख्य रूप से 10 महाविद्याओं की उपासना की जाती है। गुप्त नवरात्रि का व्रत तंत्र साधना करने वालों के लिए खास माना जाता है। गुप्त नवरात्रि का समय तंत्र साधना की विद्या ग्रहण करने के लिए शुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार गुप्त नवरात्रि के समय कुछ कामों को करने की मनाही की गई है। यदि हम गुप्त नवरात्रि के समय में ये काम करते हैं तो हमें माता रानी के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं गुप्त नवरात्रि के समय में किन कामों को नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें

Gupt Navratri 2026: शुभ योग में शुरू हो रही गुप्त नवरात्रि, जानिए कलश स्थापना का मुहूर्त और महत्व

गुप्त नवरात्रि में ना करें ये काम

बाल और नाखून काटने की मनाही
गुप्त नवरात्रि के समय में बाल कटवाने और नाखून काटने की मनाही होती है। इस समय में ये काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से माता रानी की पूजा का फल साधक को प्राप्त नहीं होता है।

चमड़े की चीजों का ना करें प्रयोग
गुप्त नवरात्रि के समय में चमड़े से बनी चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके साथ इस दौरान सुबह जल्द उठकर स्नना करने के बाद साधना के लिए बैठ जाना चाहिए। इस समय में चमड़े की चीज का इस्तेमाल करने से देवी नाराज हो जाती हैं।

ब्रह्मचर्य का पालन
गुप्त नवरात्रि की अवधि में साधक को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इसके साथ ही इस दौरान अपने मन को पूरी तरह शांत रखना चाहिए। किसी के साथ भी वाद- विवाद नहीं करना चाहिए। वाद- विवाद करने से आपकी साधना खंडित हो सकती है।

तामसिक भोजन न करें
इस समय में भूलकर भी मदिरापान और तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। गुप्त नवरात्रि के समय में प्याज लहसुन का भी खाने में प्रयोग ना करें। इस दौरान सात्विक भोजन का ही सेवन करें। तामसिक भोजन करने से पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है।

दक्षिण दिशा की यात्रा से बचें
धार्मिक मान्यता के अनुसार गुप्त नवरात्रि के समय में दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि हम इस दिशा में यात्रा करते हैं तो इसका हमें नुकसान झेलना पड़ सकता है।

Published on:
19 Jan 2026 12:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर