Holashtak 2025 Astro Tips: होलाष्टक को शुभ समय नहीं माना जाता और इन दिनों कई काम करने की मनाही होती है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान किए गए काम सफल नहीं होते। आइए जानते हैं कि होलाष्टक में कौन-कौन से चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।
Holashtak 2025 Astro Tips: होलाष्टक की शुरुआत 7 मार्च से हो रही है, जो होली से पहले के आठ दिन होते हैं। यह समय शुभ कार्यों के लिए उचित नहीं माना जाता। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन दिनों में कुछ चीजों की खरीदारी करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है, जिससे आर्थिक हानि या पारिवारिक परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में सावधानी रखना जरूरी है। आइए जानते हैं कि होलाष्टक के दौरान किन वस्तुओं को खरीदने से बचना चाहिए ताकि कोई अनचाही बाधा न आए।
होलाष्टक के दौरान नए कपड़े, जूते, बैग, फर्नीचर या अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं खरीदने से बचें। इस समय नई चीजों को लाना अशुभ माना जाता है और इससे आर्थिक संकट या पारिवारिक कलह हो सकती है।
अगर आप इस समय नई गाड़ी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इसे टाल दें। होलाष्टक के दिनों में गाड़ी खरीदने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ सकती है या फिर वाहन से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं।
इस अवधि में नया घर, प्लॉट, दुकान या किसी अन्य प्रकार की संपत्ति खरीदना अशुभ माना जाता है। यहां तक कि कोई भी बड़ा लेन-देन करने से बचें और नए घर के निर्माण कार्य की भी शुरुआत न करें। ऐसा करने से आर्थिक नुकसान, कर्ज और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
हालांकि होलाष्टक के दिनों में भगवान की पूजा-अर्चना करना अच्छा माना जाता है, लेकिन किसी विशेष अनुष्ठान या संकल्पित पूजा के लिए सामग्री खरीदने से बचना चाहिए। इस दौरान खरीदी गई पूजा सामग्री का फल नहीं मिलता और पूजा का पूरा प्रभाव नहीं दिखता।
अगर आप शेयर बाजार, प्रॉपर्टी, गहनों या किसी अन्य चीज में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इसे टाल दें। होलाष्टक में किया गया निवेश नुकसानदायक साबित हो सकता है और आपके पैसे फंस सकते हैं। इस समय कोई भी बड़ा वित्तीय निर्णय लेना सही नहीं माना जाता।
होलाष्टक के दौरान सोना, चांदी, तांबा, पीतल, लोहा, प्लास्टिक जैसी धातुओं से बनी वस्तुएं घर लाना अशुभ माना जाता है। ये धातुएं अलग-अलग ग्रहों से जुड़ी होती हैं और इनकी खरीदारी से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है, जिससे घर में अशांति और धन हानि हो सकती है।