धर्म/ज्योतिष

Holashtak 2026 Start Date: 2026 में कब से शुरू होगा होलाष्टक ? यहां जानिए इस क्या करें क्या नहीं

Holashtak 2026 Start Date: होलाष्टक की शुरुआत होली के त्योहार से ठीक 8 दिन पहले हो जाती है। इस दौरान कुछ काम को करने की सख्त मनाही होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल होलाष्टक कब से शुरू हो रहा है और इस समय में क्या करें क्या नहीं।
2 min read
Jan 22, 2026
Holashtak 2026 Start Date
istock

Holashtak 2026 Start Date: हिंदू धर्म में होलाष्टक को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह समय शुभ कामों को करने के लिए अशुभ मानी जाती है। इस दौरान कोई भी शुभ काम करना वर्जित होता है। ऐसा माना जाता है कि होलाष्टक से समय ग्रहों की दशा अनुकूल नहीं होती है, इसलिए इस समय किसी भी काम पर ग्रह का शुभ प्रभाव नहीं पड़ता है। होलाष्टक की शुरुआत होली के आठ दिन पहले हो जाती है। इस समय में पौराणिक कथा के अनुसार प्रह्लाद के पतिा ने उनको बहुत परेशान किया था। आइए यहां हम जानते हैं कि होलाष्टक की शुरुआत इस साल कब से हो रही है।

कब से शुरू होगा होलाष्टक 2026


हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल होलाष्टक की शुरुआत फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होती है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 24 फरवरी को सुबह 7 बजकर 1 मिनट से होगी और इसका समापन 25 फरवरी 2026 को सुबह 4 बजकर 51 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल होलाष्टक की शुरुआत 24 फरवरी 2026 से होगी।

कब होगा होलाष्टक का समापन


पंचांग के अनुसार होलाष्टक का समापन फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 2 मार्च को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगी और इसका समापन 3 मार्च को 5 बजकर 7 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल होलाष्टक का समापन 3 मार्च 2026 को होगा।

होलाष्टक में क्या करें

  • होलाष्टक के समय में विष्णु सहस्रनाम, हनुमान चालीसा या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना शुभ होता है।
  • इस दौरान आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न, धन और वस्त्र का दान कर सकते हैं।
  • होलाष्टक के समय में घर में शांति के लिए कुछ उपाय करना लाभकारी होता है।

होलाष्टक के समय क्या ना करें

  • होलाष्टक के समय में गृह प्रवेश, मुंडन और विवाह जैसे मांगलिक कार्य ना करें।
  • इस दौरान आप कोई नया घर या नया वाहन भी खरीदने से बचें।
  • होलाष्टक के समय में किसी भी वाद- विवाद से बचें और अधिक क्रोध ना करें।

होलाष्टक में क्यों नहीं किये जाते हैं शुभ का


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलाष्टक के समय में सारे ग्रहों की स्थिति प्रतिकूल हो जाती है। इस दौरान सारे ग्रह बहुत उग्र हो जाते हैं, इसलिए होलाष्टक के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही होती है। यदि हम इस समय में कोई भी शुभ काम करते हैं तो उस पर ग्रहों का अशुभ प्रभाव पड़ता है। इस दौरान किसी भी तरह के अहम फैसले या कोई बड़ा काम करने से बचना चाहिए।

Published on:
22 Jan 2026 02:00 pm