
Holika Dahan 2025 Remedies: मान्यता है कि होली पर होलिका पूजन करने से सभी प्रकार के भय पर विजय मिलती है। इसके अलावा इस दिन कुछ उपाय करना चाहिए, यदि आप लंबे समय से बीमार चल रहे हैं या किसी ग्रह दोष से पीड़ित हैं तो इस दिन शिवजी चंद्रमा से जुड़े दो काम आपको हर परेशानियों से छुटकारा दिला देंगे। आइये जानते हैं होलिका दहन के शिवजी चंद्रमा से जुड़े काम
ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार होलिका दहन के दिन हरिहर पूजा करनी चाहिए। हरि यानी भगवान विष्णु और हर मतलब शिव।
फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर प्रह्लाद का जीवन विष्णु भक्ति की वजह से ही बचा था, तभी से हर वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन के साथ ही विष्णु पूजन की परंपरा भी चली आ रही है। लेकिन साथ ही इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से बीमारियां दूर होने लगती हैं और हर तरह के दोष भी खत्म होते हैं। इसलिए विद्वानों ने इस पर्व पर हरि-हर पूजा का विधान बताया है।
ये भी पढ़ेंः
ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार पूर्णिमा पर बन रहे सितारों के शुभ संयोग में चंद्रमा को अर्घ्य देने का विशेष महत्व रहेगा। फाल्गुन महीने की पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा करने से रोग नाश होता है। इस त्योहार पर पानी में दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए।
इसके बाद अबीर, गुलाल, चंदन, अक्षत, मौली, अष्टगंध, फूल और नैवेद्य चढ़ाकर चंद्रमा को धूप-दीप दर्शन करवाकर आरती करनी चाहिए। इस तरह से चंद्र पूजा करने से बीमारियां दूर होने लगती हैं।
होलिका पूजन 13 मार्च को सुबह 10:58 से दोपहर 1:57 तक और दोपहर बाद 3:27 से सायं 6:25 तक किया जा सकता है।