धर्म/ज्योतिष

पार्टनर को धोखा देने में नहीं झिझकते इन राशियों के लोग, जानें इनके व्यक्तित्व की कुछ बातें

kaun si rashi dhokha deti hai : कई बार आपका कोई करीबी आपकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता या आपके दिल को ठेस पहुंचा देता है या आपके अच्छे व्यवहार और प्यार का सम्मान नहीं करता, झूठ बोलता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जिनके लोगों में ये दुर्गुण हो सकते हैं। आइये जानते हैं उन राशियों के बारे में जो पार्टनर को धोखा देने में नहीं झिझकतीं (zodiac not hesitate in cheating) ...

4 min read
Jul 26, 2024
इन राशियों के लोग प्यार में धोखा देने से नहीं झिझकते

kaun si rashi dhokha deti hai: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की राशि से उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और आदत के बारे में पता चलता है। उसकी अच्छाई और दोष पता चल जाता है। इससे पता चल जाता है कि किस राशि के लोग अपने प्रेम के प्रति बहुत ज्यादा संवेदनशील और वफादार होते हैं, वहीं कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिनके लोग प्यार को लेकर संवेदनशील नहीं होते, ये अक्सर पार्टनर को धोखा देने में भी नहीं झिझकतीं और झूठ बोलने में माहिर होते हैं। आइये जानते हैं ऐसी कुछ राशि के लोगों के बारे में जिनसे सतर्क रहना चाहिए ..

ये भी पढ़ें

Sawan 2024: सावन में बन रहा दुर्लभ योगों का संयोग, इनमें शिव पूजा से हर कार्य में सफलता का मिलेगा आशीर्वाद

धोखेबाज होती हैं ये राशियां

pyar me dhoka couple: प्यार आग का दरिया है और डूबकर जाना है.. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो राशि चक्र की 12 राशियों में से कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिनसे प्यार करना ऐसा ही जोखिम भरा हो सकता है। इन राशियों के लोग आपके जीवन में भले आ जाएं, लेकिन किसी भी समय ये धोखा देने से नहीं कतरातीं। फिर चाहे आप मशहूर कलाकार, जाना माना चेहरा या कोई और शख्सियत। आइये जानते हैं कौन हैं वो राशियां …

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के लोग रिश्ते में बहुत ही ज्यादा जरूरतमंद होते हैं। ऐसे लोगों पर अगर 24 घंटे ध्यान नहीं दिया जाए तो ये निराश हो जाते हैं। इसके अलावा मिथुन राशि की महिला अक्सर दुविधा में रहती है। उन्हें अपने जीवन में विकल्प रखना पसंद होता है। ऐसे में धोखा देने की बात की जाए तो मिथुन राशि के लोग अव्वल होते हैं। हालांकि ये धोखा उस स्थिति में देते हैं जब उन्हें अपने पार्टनर से वह प्यार और सम्मान नहीं मिलता जिसकी वह अपेक्षा करते हैं।

मिथुन राशि के लोग प्यार को लेकर नहीं होते समर्पित

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग नाटकीय स्वभाव के होते हैं और उन्हें आकर्षण का केंद्र बनना अच्छा लगता है। अगर आप उन्हें प्रिंस या प्रिंसेस ट्रीटमेंट नहीं देते हैं तो वह आपसे अप्रसन्न हो सकते हैं। इसके बाद उन्हें आपसे अलग होना है तो वह धोखा दे सकती हैं। ऐसे में आवश्यक है कि इन्हें अक्सर महत्वपूर्ण महसूस कराया जाए और इन्हें उचित प्यार दिया जाए।

तुनक मिजाजी के कारण पार्टनर को उनके हाल पर छोड़ अलग हो जाते हैं इस राशि के लोग

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आमतौर पर प्रेमी स्वभाव का माना जाता है। यह जल्द ही किसी रिश्ते में आ जाते हैं। हालांकि जब कन्या राशि के लोग रिश्ते में आते हैं तो कई बार उनके पार्टनर फ्लर्ट करना बंद कर देते हैं, यह ठीक नहीं है। अगर आप कन्या राशि के जातक के साथ रिश्ते में आने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको सावधान रहना चाहिए और रिश्ते में आने से पहले सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि वालों संग भी रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले ठीक से विचार करना चाहिए

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग आमतौर पर शारीरिक रूप से धोखा देना की प्रवृत्ति नहीं दिखाते हैं लेकिन यह अपने पूर्व या पुराने प्रेमी को फ्लर्टी मैसेज भेज सकते हैं, उनके प्रति रूझान दिखा सकते हैं। यह भी एक तरह का पार्टनर के प्रति धोखा ही है।

कुंभ राशि वाले पूर्व प्रेमी प्रेमिका के चलते तोड़ बैठते हैं अपने प्यार का दिल

मीन राशि

मीन राशि के लोग भी अक्सर पार्टनर को धोखा देते हैं। संवेदनशील और ज्यादा भावुक होने के चलते ये छोटे से छोटे मूड स्विंग्स पर भी अपने पार्टनर को धोखा देने का विचार कर सकते हैं।

मीन राशि वालों का बदलता मूड प्यार के मामले में साबित हो सकता है आग का दरिया..

(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें

शिवलिंग पर क्यों चढ़ाते हैं कच्चा दूध, जानें इसकी पौराणिक कहानी और क्या कहता है विज्ञान

Also Read
View All

अगली खबर