धर्म/ज्योतिष

12 साल बाद बना ऐसा दुर्लभ राजयोग, एक साल तक 3 राशियों पर होगी धन वर्षा, बढ़ेंगे सुख साधन

Kuber Rajyog Horoscope वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार हर ग्रह एक समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इसका सभी राशियों पर गहरा असर पड़ता है। इसी महीने वृषभ राशि में एक बड़े ग्रह बृहस्पति का राशि परिवर्तन हुआ है, जिसने दुर्लभ संयोग और राजयोग कुबेर का निर्माण किया है। यहां गुरु 13 महीने तक रहेगा। इससे 3 राशियों के लोगों का भाग्‍य चमकेगा, इन पर धन वर्षा होगी। इनका सुख साधन बढ़ेगा आइये जानते हैं किन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा..

2 min read
May 16, 2024
कुबेर राजयोग से एक साल तक तीन राशि के लोगों को बड़ा लाभ होगा।

जानें क्या होगा, कुबेर योग से लाभ

दरअसल, वैदिक ज्‍योतिष में बृहस्‍पति महत्‍वपूर्ण ग्रह है। इन्‍हें देवताओं के गुरु की उपाधि दी गई है। यह ग्रह मनुष्‍य को सौभाग्‍य प्रदान करता है। यह ग्रह भाग्‍य, धन, संपदा, नैतिकता, विश्‍वास, सम्मान, प्रतिष्ठा, आध्यात्म और धर्म का कारक माना जाता है। बृहस्‍पति के शुभ प्रभाव से व्‍यक्‍ति की तर्क क्षमता और निर्णय करने की क्षमता उच्‍च स्‍तर की होती है।
गुरु ग्रह ने 01 मई को गोचर किया है। बृहस्पति के वृषभ राशि में गोचर से कुबेर योग बना है। इसका एक साल तक लाभ मिलेगा। इस योग प्रभाव से लोगों की संपदा बढ़ेगी और उन्‍हें धन लाभ होगा। इसके साथ ही करियर और व्‍यापार में भी अपार सफलता मिलेगी।

कुबेर योग से इन राशियों को लाभ

मेष राशि

कुबेर योग से मेष राशि को बड़ा लाभ होगा। इससे आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आप पैसों की तंगी से उबर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आपको अपने परिवार का भी सहयोग मिलेगा। कुबेर योग के कारण मेष राशि वालों की आमदनी के स्रात बढ़ेंगे। इस प्रकार आप धन-धान्‍य से समृद्ध रहेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए कुबेर योग लाभकारी होगा। इस समय कर्क राशि वालों को भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के व्‍यापारियों को अच्‍छा लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। आप नई योजनाओं और रणनीतियों पर काम करना शुरू करेंगे। आपके परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। आप किसी धार्मिक या शुभ कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उन्‍हें इस काम में सफलता दिलाएगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को कुबेर योग से अनुकूल परिणाम मिलेंगे। व्‍यापारियों के लिए यह समय बहुत अच्‍छा है। व्‍यापारियों के लिए तरक्‍की और लाभ के योग हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको अपनी काबिलियत को दिखाने के कई बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों की वेतन वृद्धि हो सकती है। इस समय आपकी पदोन्‍नति हो सकती है। व्‍यापारियों को मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के बारे में भी सोच सकते हैं।


(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)

Published on:
16 May 2024 01:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर