Loksabha Election Result Astrology Prediction state wise लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024 में क्या भारतीय जनता पार्टी 400 पार पहुंचेगी या राहुल गांधी खेल बिगाड़ देंगे या इंडी गठबंधन सत्ता के शीर्ष तक पहुंचेगा। 4 जून को किसके सिर सत्ता का ताज सजेगा और किसके हाथ सत्ता की चाभी लगेगी, वहीं किस प्रदेश में कितनी सीट मिलेगी। सभी सवालों के जवाब जानिए ज्योतिषी अरविंद तिवारी से...
पं अरविंद तिवारी के अनुसार लोकसभा इलेक्शन 2024 पीएम नरेंद्र मोदी और राम मंदिर के मुद्दे पर लड़ा गया है। नरेंद्र मोदी की कुंडली वृश्चिक राशि की कुंडली है और इस कुंडली में बुध प्रमुख ग्रह बनकर बैठा है। वहीं मई 2019 से बुध की महादशा चल रही है, यह 17 साल चलती है। यह संकेत है कि अभी 12 और साल पीएम नरेंद्र मोदी भारत की सत्ता के शीर्ष पर रह सकते हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी की कुंडली मिथुन लग्न और वृश्चिक राशि की कुंडली है। वहीं जितने चरणों में लोकसभा चुनाव हुए हैं, इनमें भी वृश्चिक राशि अनुकूलता लिए हुए है। इससे वृश्चिक राशि वाली पार्टी के सत्ता के शीर्ष पर रहने की संभावना है।
वहीं पीएम नरेंद्र मोदी की कुंडली और वृश्चिक राशि की बात करें तो 1 मई को गुरु वृषभ राशि में पहुंच चुके हैं। राशि से पंचम भाव का स्वामी राजनीति के भाव का स्वामी ग्रह यदि गुरु सप्तम भाव में बैठा हो, यह सप्तम भाव जनता का भी भाव होता है और जनता के भाव में सत्ता का कारक ग्रह बैठ जाए तो यह जातक को सत्ता के शिखर पर पहुंचा देता है। वहीं भारतवर्ष की कुंडली को देखें तो यह वृषभ लग्न और कर्क राशि की कुंडली है, यानी लग्न में गुरु महाराज पहुंच चुके हैं और राशि के एकादश भाव में हैं, जो संकेत है एक पार्टी की सरकार और स्थिर सरकार की। 4 जून को नतीजा कैसा रहेगा यह जानने के लिए यह भी पढ़ें..
पं अरविंद तिवारी के अनुसार दक्षिण भारत की बात करें तो सितारों की जो स्थिति है, उसके अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में तमिलनाडु में भाजपा का पहली बार खाता खुल सकता है। इस साल तमिलनाडु में भाजपा को खुद की 3 और एनडीए को 5 सीट मिल सकती है। यही स्थिति केरल में भी है, केरल में भी पहली बार भाजपा का खाता खुल सकता है। यहां पहली बार भाजपा को 3 सीट मिल सकती है। यह 3 की संख्या भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि भाजपा की कुंडली मिथुन लग्न की है। इन प्रदेशों में मिथुन राशि का प्रभाव अधिक है और यहां के लोग भावुक नजर आएंगे।
वहीं आंध्र प्रदेश में तेलुगुदेशम पार्टी के साथ चुनाव लड़ रही एनडीए को 25 में से 23 सीट मिल सकती है। वहीं कर्नाटक में एनडीए 22 सीट जीत सकता है, महाराष्ट्र में एनडीए जिसमें भाजपा 31 सीट जीत सकती है और घटक 8 से 9 सीट जीत सकते हैं। जबकि इंडिया 8 सीट जीत सकती है। गुजरात में सभी सीट भाजपा जीत सकती है। पं तिवारी के अनुसार राजस्थान में भाजपा 22 सीट जीत सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में भाजपा 28 सीट जीत सकती है, छत्तीसगढ़ में भाजपा 10 सीट जीत सकती है, भूपेश बघेल हार सकते हैं। वहीं ओडिशा में भाजपा 12 सीट जीत सकती है।
प. बंगाल में भाजपा 22 से 23 सीट जीत सकती है। झारखंड में 12 सीट भाजपा जीत सकती है, आसोम में 12 सीट भाजपा जीत सकती है, अरुणाचल में भाजपा 2, त्रिपुरा की सीट भाजपा जीतेगी। दिल्ली की सभी 7 सीट भाजपा जीत सकती है। उत्तराखंड में 5 सीट, हिमाचल की सभी 4 सीट बीजेपी जीतेगी। हरियाणा में भाजपा 7-8 सीट जीत सकती है। चंडीगढ भाजपा, पांडिचेरी कड़े संघर्ष में रहेगी। पंजाब में भाजपा पहली बार 5 से 7 सीट जीतेगी, जम्मी की 2 और लद्दाख की सीट भाजपा जीत सकती है। अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप में इंडिया जीतेगी तो इस तरह एनडीए 360 से ज्यादा सीट जीत सकते हैं।