धर्म/ज्योतिष

Chandra Grahan Date 2026: कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, यहां नोट करें तारीख और सूतक काल का समय

Chandra Grahan Date 2026: साल 2026 में दो चंद्र ग्रहण लगने जा रहे हैं। एक चंद्र ग्रहण मार्च के महीने में और दूसरा चंद्र ग्रहण अगस्त के महीने में लगेगा। ऐसे में चलिए जानते हैं कि साल का पहला चंद्र ग्रहण कब लगने जा रहा है। यहां नोट कर लें इसकी तारीख और सूतक का समय।

2 min read
Jan 02, 2026
unsplash

Chandra Grahan Date 2026: ग्रहण लगना एक खगोलीय घटना मानी जाती है। साल में कुल चार ग्रहण लगते हैं, जिसमें से दो चंद्र ग्रहण होते हैं और दो सूर्य ग्रहण होते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण लगना शुभ घटना नहीं मानी जाती है। ग्रहण से समय में व्यक्ति को बहुत सारे नियमों का पालना करना होता है। साल 2026 में पहला चंद्र ग्रहण फरवरी के महीने में लगेगा। ये चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो कि अगस्त में लगेगा। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा के ऊपर पड़ती है, उस समय चंद्र ग्रहण लगता है। साल के दोनों चंद्र ग्रहण के समय में आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कब है साल का पहला चंद्र ग्रहण।

ये भी पढ़ें

Surya Gochar 2026 : नए साल में किन राशियों की चमक सकती है किस्मत और किन्हें झेलना होगा आर्थिक नुकसान?

कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण


साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण मार्च के महीने में लगेगा। ये चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगेगा। ये चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। साल 2026 के पहले चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर होगी और इसका समापन शाम के समय में 7 बजकर 52 मिनट पर होगा। भारतीय समयानुसार ये ग्रहण शाम 06:26 से 06:46 तक दिखेगा। भारत में दिखने के कारण, इसका सूतक काल भी भारत में मान्य होगा। ग्रहण के समय में गर्भवती महिलाओं को खास नियमों का पालना करना होता है।

कहां- कहां दिखेगा ये ग्रहण


साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया , भारत, दक्षिणी अमेरिका और पैसिफिक द्वीपों में नजर आएगा। लंबे समय तक ग्रहण लगने के कारण हर जगह पर इस ग्रहण की टाइमिंग अलग- अलग होगी। भारत में चंद्र ग्रहण के सूतक काल का समय सुबह के 9 बजकर 39 मिनट से लेकर शाम के 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण के समय पूरे नौ घंटे का सूतक लगता है।

ब्लड मून क्या होता है


इस साल का पहला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। जिसके कारण ये ब्लड मून कहलाएगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण के समय में चांद नारंगी रंग का हो जाता है। जब पृथ्वी का वातावरण जब सूर्य की रोशनी को चांद पर बिखरते हैं तो ब्लड मून होता है। इस समय चंद्रमा देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। ज्योतिष शास्त्र में इस घटना को शुभ और अशुभ तरीके से देखा जाता है।

Published on:
02 Jan 2026 05:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर