Makar Sankranti Daan 2026: मकर संक्रांति के दिन दान करने का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन यदि अपनी राशि के अनुसार चीजों को दान किया जाए तो इसका उत्तम फल प्राप्त होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन राशिनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए।
Makar Sankranti Daan 2026: मकर संक्रांति का त्योहार पूरे देश में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। ये तिथि संक्रांति की सबसे उत्तम तिथि मानी जाती है। मकर संक्रांति के मौके पर गंगा स्ना और दान करना बहुत ही शुभ होता है। यदि इस दिन आप किसी पवित्र नदी में स्नान नहीं कर पाते हैं तो आप अपने नहाने के पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान जरूर करें। ऐसा करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में मकर राशि के दिन राशि अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए, इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। यदि हम मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर अपनी राशि के अनुसार चीजों का दान करते हैं तो ऐसा करने से हमें शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए यहां जानते हैं मकर संक्रांति के दिन राशि अनुसार किन चीजों का दान कर सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातक को मकर संक्रांति के दिन सुबह स्नान के बाद मंदिर में जाकर दीपदान करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन आप तिल का दान भी कर सकते हैं।
वृषभ राशि
मकर संक्रांति के मौके पर वृषभ राशि के जातक गर्म कपड़े और शुद्ध घी का जान कर सकते हैं। इस दिन इन चीजों का दान करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक इस दिन हरे रंग का वस्त्र और मूंग की दाल से बनी खिचड़ी का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी वाणी में मधुरता आती है।
कर्क राशि
मकर संक्रांति के दिन कन्या राशि के जातक को सफेद तिल और सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोग मकर संक्रांति के मौके पर तिल और गुड़ का दान कर सकते हैं। इस दिन आप कंबल का भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक का स्वामी ग्रह बुध ग्रह को माना जाता है। ऐसे में आप मकर संक्रांति के दिन उड़द की दाल, चावल, खिचड़ी और गर्म कपड़ों का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से रोगों से मुक्ति मिलती है।
तुला राशि
तुला राशि के जातक इस दिन सफेद रुई और तेल का दान कर सकते हैं। इसके साथ ही अन्न और धन का दान करना भी आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक इस दिन खिचड़ी और गर्म कंबल का दान कर सकते हैं। इन चीजों के दान से आपकी बाधाओं का समापन हो सकता है।
धनु राशि
धनु राशि वाले इस दिन पीली चीज जैसे पीला चंदन, पीली दाल या पीले रंग का वस्त्र दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख, समृद्धि आती है।
मकर राशि
मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि देव को माना जाता है। इस दिन आप सरसों का तेल, काला तिल और खिचड़ी का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से शनि देव की कृपा आप पर बनी रहती है।
कुंभ राशि
इस राशि के जातक वस्त्र, अन्न और तिल का दान कर सकते हैं। इन चीजों का दान करने से आपके जीवन में स्थिरता आती है और आपके रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि वाले लोग मकर संक्रांति पर तिल, चना, गरम वस्त्र और पूजा का सामान दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में आर्थिक उन्नति होती है।