धर्म/ज्योतिष

शुक्र की राशि में आए मंगल, इन राशियों की होगी उन्नति, आर्थिक लाभ

Mangal Gochar 2024: देवताओं के सेनापति मंगल ने शुक्रवार 12 जुलाई को शाम 07:12 बजे शुक्र की राशि मंगल में प्रवेश कर लिया है। इससे कई राशियों की किस्मत चमक जाएगी तो कुछ के लिए मुश्किल खड़ी होने वाली है। आइये जानते हैं मंगल गोचर किसको सुख देगा, किसकी उन्नति होगी (Mangal Rashi Parivartan) .....

2 min read
Jul 13, 2024
शुक्र की राशि में आएंगे मंगल, इन राशियों की होगी उन्नति, आर्थिक लाभ

45 दिन तक वृषभ राशि में रहेंगे मंगल

Mangal Gochar 2024 july: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में 45 दिन लगाते हैं। इससे अब वृषभ राशि में 45 दिन तक गोचर करेंगे। ऐसे में जिन राशियों के लिए मंगल शुभ हैं, उन्हें मंगल गोचर से काफी लाभ होगा, जबकि जिनके लिए मंगल कमजोर या पीड़ित हैं उन्हें दिक्कत होगी और करियर में प्रतिस्पर्धा करने में परेशानी आएगी। आइये जानते हैं मंगल गोचर से किसे लाभ होगा …

ये भी पढ़ें

Jagannath Puri Prasad: मरणासन्न व्यक्ति को खिलाते हैं जगन्नाथ पुरी का यह महाप्रसाद, जानिए इसका रहस्य और भगवान के प्रिय भोग

मेष राशि

वृषभ राशि में मंगल गोचर के कारण आप अपने परिवार के साथ अधिक गुणवत्तापूर्ण समय बिताएंगे और आपका निवेश अच्छा प्रदर्शन करेगा। हालांकि इस समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अनावश्यक बोलने से बचना होगा। महीने में एक बार रक्तदान जरूर करें। इससे मंगल की उग्रता आपको परेशान नहीं करेगी।

मिथुन राशि

आपकी राशि मिथुन है तो वृषभ राशि में मंगल गोचर ऐसे छात्रों को अच्छे अवसर दे सकता है जो अध्ययन के लिए विदेश जाना चाहते हैं। हालांकि इस समय आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। वृषभ राशि में मंगल का राशि परिवर्तन आध्यात्मिक चीजों के अध्ययन में आपका रूझान बढ़ा सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करें, यह लक्ष्य पाने में मददगार बनेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए मंगल गोचर भाग्यशाली साबित होगा। जुलाई में मंगल गोचर 2024 के कारण ऐसे काम जो लंबे समय से रूके हुए थे वे अपने आप बनने लगेंगे। आप जिन काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता पाएंगे। मंगलवार का व्रत आपकी सफलता की दर बढ़ा सकता है।

ये भी पढ़ेंः

कन्या राशि

आपकी राशि कन्या है तो मंगल का वृषभ राशि में गोचर आपके अंदर कई तरह के विचार पैदा करेगा। इस समय कई यात्राएं करना पड़ सकता है। कुछ लोगों का दर्शन और आध्यात्मिक विषयों के अध्ययन में रूझान बढ़ सकता है। इस समय लाल और नारंगी रंग के कपड़े पहनने से आपको लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए मंगल गोचर आध्यात्मिकता की ओर रूझान बढ़ाएगा। इस समय आपमें सकारात्मक बदलाव आएगा और व्यक्तित्व का विकास होगा। साथ ही मंगल गोचर तुला राशि वालों के जीवन में तरक्की लाएगा। इस समय सुंदरकांड के पाठ से हनुमानजी का आशीर्वाद आपके जीवन को सुखमय बनाएगा।

मकर राशि

मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिए लकी साबित होने वाला है। इस समय मकर राशि वाले मार्केट रिसर्च और जरूरी जोखिमों के साथ शेयर बाजार में हाथ आजमाएंगे तो अच्छा लाभ मिलेगा। इस समय कुछ यात्रा भी संभव है। पास के मंदिर में बेसन के लड्डू का भोग लगाएं, सफलता की दर बढ़ जाएगी।

ये भी पढ़ेंः

मीन राशि

मंगल राशि परिवर्तन मीन राशि वालों को शुभफल देगा। इस समय आपका भाई-बहनों से जुड़ाव बढ़ेगा। मंगल गोचर से मीन राशि वालों का साहस और पराक्रम बढ़ेगा। आप पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का एहसास करेंगे और इसकी देखभाल करने के साथ-साथ जागरुकता पैदा करते हुए दूसरों का मार्गदर्शन करेंगे। यात्रा की भी कुछ संभावनाएं नजर आ रहीं हैं। इस समय अपने घर में एक मंगल यंत्र रखें।

ये भी पढ़ें

Jagannath Rath Yatra 2024: जगन्नाथ रथ यात्रा की दस खास बातें, जानें किस पेड़ की लकड़ी से बनता है रथ

Updated on:
13 Jul 2024 12:07 pm
Published on:
13 Jul 2024 12:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर