धर्म/ज्योतिष

51 दिन इन 8 राशियों को मिलेगा मंगल का आशीर्वाद, करियर-कारोबार में होगी तरक्की

Mangal Gochar 2025 Singh Rashi: देव सेनापति मंगल 7 जून 2025 को सुबह 2.28 बजे सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। मंगल देव 51 दिन तक इस राशि में रहेंगे। इससे 8 राशि के लोगों को करियर कारोबार में तरक्की मिलेगी। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां (Mars Transit Leo)
3 min read
• •
Updated: 8 Jun 2025, 10:25 AM IST
Mangal Gochar 2025 Singh Rashi
Mangal Gochar 2025 Singh Rashi: मंगल गोचर 2025 सिंह राशि का प्रभाव (Photo Credit: Freepik)

Mangal Ketu Yuti: जयपुर के ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास के अनुसार मंगल सिंह राशि में 28 जुलाई तक यानी आज से 51 दिन तक यहां रहकर भ्रमण (Mangal Gochar 2025) करेंगे। साहस, ऊर्जा, भूमि, शक्ति, शौर्य, ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य, गतिशीलता और जीवन शक्ति के कारक मंगल का जीवन पर विशेष प्रभाव डालता है।

मंगल का राशि परिवर्तन कुछ विशेष राशियों के लिए फायदेमंद होता है तो कुछ के लिए मुश्किल। आइये जानते हैं सिंह राशि में मंगल गोचर 2025 का किन राशियों के करियर कारोबार में तरक्की लाएगा।

इन 8 राशियों को मंगल गोचर से मिलेगा करियर कारोबार में फल (Mangal Gochar 2025 Effect)

वृषभ राशि

पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखें। लेन- देन के लिए समय शुभ है। धन-खर्च, सोच-समझकर ही करें। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि


कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

कर्क राशि (Mangal Gochar 2025 Effect On Kark)

वाद- विवाद से दूर रहें। गुस्सा करने से आपको नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मान- सम्मान मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। व्यापार में लाभ के योग भी बन रहे हैं।


कन्या राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है।


वृश्चिक राशि

नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। मान- सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में हर किसी पर भी भरोसा करने से बचें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

धनु राशि (Mangal Gochar 2025 Effect On Dhanu)

आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि

व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। धन- लाभ होगा। परिवार के सदस्यों का भी पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि

कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इस समय धैर्य से काम लें। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा । पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।