Diwali 2026 Date: महापर्व दिवाली, सनातन धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। शाम को घरों में दीप जलाए जाते हैं। मान्यता है कि दिवाली पर पूर्ण आस्था से लक्ष्मीजी की पूजा करने से वे प्रसन्न होती हैं जिससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बढ़ती है। दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह तिथि लगातार दो दिन 8 और 9 नवंबर को पड़ रही है जिससे दिवाली को लेकर कुछ भ्रम फैल रहा है। अधिकांश धर्माचार्यों, ज्योतिषाचार्यों ने 8 तारीख को ही दिवाली मनाने को उचित बताया है। दरअसल इस पर्व पर प्रदोष काल का भी महत्व माना जाता है।