कुण्डली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि रोजगार के क्षेत्रों में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। देश की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ रहेगा। खाने की चीजों की कीमतें सामान्य रहेंगी।
Mangal Gochar 2025: 13 सितंबर को मंगल रात 08:21 मिनट पर कन्या राशि की यात्रा को खत्म करते हुए तुला राशि में गोचर करेंगे। मंगल को ज्योतिष शास्त्र में अग्नि तत्व का प्रतिनिधि और क्रूर ग्रह माना जाता है, जो साहस, ऊर्जा, जुझारूपन और संघर्ष का प्रतीक है। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार मंगल 13 सितंबर को मंगल रात 08:21 मिनट पर कन्या राशि से तुला राशि में गोचर करेंगे। मंगल तुला राशि में 27 अक्टूबर तक रहेगा। यह ग्रह जीवन में सक्रियता और पराक्रम लाता है, लेकिन इसकी कमजोर या अशुभ स्थिति व्यक्ति के स्वास्थ्य, संबंधों और वित्तीय स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। मंगल ग्रह की स्थिति व्यक्ति की कुंडली में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यदि मंगल कमजोर हो या अशुभ स्थिति में हो, तो इसके कारण कई प्रकार की परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे तनाव, पारिवारिक झगड़े, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और आर्थिक नुकसान। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति होने का दर्जा प्राप्त है।
कुण्डली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि रोजगार के क्षेत्रों में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। देश की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ रहेगा। खाने की चीजों की कीमतें सामान्य रहेंगी। सब्जियां, तिलहन और दलहन की कीमतें कम होंगी। व्यापार में तेजी रहेगी। सोने चांदी के भाव में वृद्धि होगी। राजनीति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। प्राकृतिक आपदा के साथ अग्नि कांड भूकंप गैस दुर्घटना वायुयान दुर्घटना होने की संभावना। पूरे विश्व में राजनीतिक अस्थिरता यानी राजनीतिक माहौल उच्च होगा। पूरे विश्व में सीमा पर तनाव शुरू हो जायेगा। मंगल की वजह से दुर्घटना होने की आशंका है। देश के कुछ हिस्सों में हवा के साथ बारिश रहेगी। भूकंप या अन्य तरह से प्राकृतिक आपदा आने की भी आशंका है। मंगल के अशुभ असर से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए।
मेष राशि
कार्यक्षेत्र में उन्नति के प्रबल योग हैं और धन लाभ की भी संभावना बन रही है। जिन लोगों का व्यापार है, उन्हें नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन पार्टनरशिप में सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि गलतफहमी से नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। साथ ही वाणी में संयम रखें।
वृषभ राशि
रोग, ऋण और शत्रुओं से छुटकारा मिलने के संकेत हैं। यदि आपके ऊपर कर्ज है तो इस समय उसे चुकाने की स्थिति बन सकती है। पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। विदेशी कंपनियों से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। जमीनी कार्यवाही या संपत्ति से जुड़े कामों में तेजी आएगी।
मिथुन राशि
आपकी रचनात्मकता और कला के क्षेत्र से जुड़े कार्य अच्छा लाभ देंगे। शेयर मार्केट या सट्टा जैसी गतिविधियों में सोच-समझकर कदम उठाएं। गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी होगी। विज्ञान, शोध या नए प्रयोग करने वालों को सफलता मिल सकती है। संपत्ति और धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।
कर्क राशि
घर-परिवार में वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, विशेषकर पेट दर्द या पाचन से जुड़ी समस्या। यदि बड़े भाई या चाचा के साथ पहले से विवाद चल रहा था तो इस समय वह और गहरा सकता है। वैवाहिक जीवन और पारिवारिक तालमेल में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए धैर्य रखें।
सिंह राशि
यात्रा योग विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में बन रहे हैं। छोटे भाई-बहनों से विवाद हो सकता है, इसलिए व्यवहार में संयम रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन आपके साहसिक प्रयास आपको नए अवसर देंगे।
कन्या राशि
खानपान में लापरवाही आपकी सेहत बिगाड़ सकती है, मसालेदार और बाहर का खाना अवॉइड करें। खर्च ज्यादातर कपड़े, आभूषण या फल-फूल जैसी वस्तुओं पर हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल नहीं है, तनाव बना रहेगा। अचानक किसी मेहमान का आगमन संभव है। आंखों में चोट या परेशानी से सावधान रहें।
तुला राशि
स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्क रहें। साथ ही माता के स्वास्थ्य की भी अनदेखी न करें। विवाहित लोगों के रिश्तों में तनाव आ सकता है, लेकिन नए विवाहित जोड़ों के लिए यह समय प्रेम और गहराई बढ़ाने वाला है। मेडिकल चेकअप करवाते रहें और गुस्से पर काबू रखें।
वृश्चिक राशि
पहाड़ी क्षेत्र में छोटी यात्राओं के योग हैं। मित्रों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है, जिससे आप थोड़ा मानसिक तनाव महसूस करेंगे। शत्रु अचानक सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। आर्थिक मामलों में संयम बरतें, अन्यथा खर्चा हाथ से निकल सकता है।
धनु राशि
आय के नए स्रोत खुलेंगे। परिवार में चल रहा विवाद दोबारा उभर सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। मित्रों से तनाव हो सकता है। संतानोत्पत्ति के लिए समय अच्छा है। सामाजिक दायरे का विस्तार होगा और आपके प्रयासों से मान-सम्मान मिलेगा।
मकर राशि
यह गोचर आपके लिए उन्नति लेकर आएगा। नौकरी या व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। पराक्रम से सफलता मिलेगी और अधिकारी वर्ग से प्रशंसा प्राप्त होगी। जो लोग नेवी, आर्मी या पुलिस विभाग में हैं, उनके लिए समय अत्यंत लाभकारी है। करियर ग्रोथ के लिहाज से यह गोचर बहुत अच्छा है।
कुंभ राशि
धार्मिक यात्राओं या किसी पवित्र स्थल की यात्रा योग में है। धन खर्च अधिक होगा, खासकर धार्मिक कार्यों में। कार्यक्षेत्र में तनाव रहेगा और मित्रता संबंधों में भी खटास संभव है। छोटे भाई से विवाद की स्थिति बन सकती है। माता के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
मीन राशि
अचानक चोट या दुर्घटना से सावधान रहें। यदि कोई कोर्ट केस या विवादित मामला चल रहा था तो वह आपके पक्ष में आ सकता है। संतानोत्पत्ति के लिए यह समय अनुकूल है। पेट्रोलियम, केमिकल या कंस्ट्रक्शन क्षेत्र से जुड़े जातकों को लाभ मिलेगा।