15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akshaya Tritiya 2026 Upay : अक्षय तृतीया पर करें चांदी, गंगाजल और मूंगे का उपाय, घर में बढ़ाएं धन और खुशहाली

Akshaya Tritiya 2026 Upay : अक्षय तृतीया 2026 पर जानें आसान और प्रभावी उपाय चांदी, गंगाजल और मूंगे से वास्तु दोष दूर करें, कर्ज से मुक्ति पाएं और घर में धन-समृद्धि बढ़ाएं। जानिए दान, मंत्र और विशेष पूजा के लाभ।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Apr 15, 2026

Akshaya Tritiya 2026 Upay

Akshaya Tritiya 2026 Upay : अक्षय तृतीया पर धन बढ़ाने के उपाय (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Akshaya Tritiya 2026 Upay :अक्षय तृतीया… नाम ही अपने आप में खास है। अक्षय यानी जो कभी खत्म न हो ऐसा पुण्य, ऐसी खुशहाली, ऐसा सौभाग्य। हमारे देश में इस दिन को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए अच्छे काम और उपाय कई गुना फल देते हैं। इसलिए लोग सोना खरीदते हैं, शादी तय करते हैं और पूजा-पाठ में खास ध्यान देते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान उपाय करके भी इस दिन अपनी जिंदगी में सुख-समृद्धि बढ़ाई जा सकती है? आइए जानते हैं…

अक्षय तृतीया क्यों है इतनी खास?

वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाला यह पर्व हिंदू धर्म के सबसे पवित्र दिनों में गिना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि इसी दिन से सतयुग” यानी स्वर्ण युग की शुरुआत हुई थी।

खास बात ये है कि इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों अपनी उच्च स्थिति में होते हैं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

(वीडियो सोर्स : Astroguru Subhash Sharma)

सुख-समृद्धि के लिए करें ये खास उपाय

अगर आप जीवन में खुशहाली और धन चाहते हैं तो ये उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं-

  • अपने सामने गोमती चक्र और महालक्ष्मी यंत्र स्थापित करें
  • घी या तेल के 7 दीपक जलाएं
  • शंख माला से किसी लक्ष्मी मंत्र का जाप करें

यह उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक स्थिरता लाने में मदद करता है।

दान से मिलता है कई गुना फल

अक्षय तृतीया पर दान का बहुत महत्व है। आप एक घड़े में पानी भरकर मंदिर में दान कर सकते हैं। अगर उस घड़े में फल डालकर जरूरतमंद को दें, तो इसे और भी पुण्यदायी माना जाता है। ऐसा करने से भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश की कृपा मिलने की मान्यता है।

कर्ज से परेशान हैं? ये उपाय करें

अगर कर्ज से छुटकारा नहीं मिल रहा, तो इस दिन कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और कनकधारा यंत्र की पूजा करें। लगातार 51 दिन तक श्रद्धा से इसका जाप करने के बाद यंत्र को सुरक्षित स्थान पर रखें। यह उपाय आर्थिक बाधाओं को दूर करने में मददगार माना जाता है।

शादी में आ रही है रुकावट?

अक्षय तृतीया पर विवाह संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए एक खास उपाय बताया गया है-

  • पीले कपड़े पर बैठकर मां पार्वती की तस्वीर रखें
  • गेहूं और लक्ष्मी यंत्र स्थापित करें
  • हल्दी की माला से मंत्र जाप करें

चार दिन तक यह प्रक्रिया करने के बाद सामग्री को मंदिर में अर्पित करें। कहा जाता है कि इससे विवाह के योग जल्दी बनते हैं।

वास्तु दोष दूर करने का उपाय

अगर घर में वास्तु दोष के कारण आर्थिक समस्या आ रही है तो—

  • चांदी के डिब्बे में गंगाजल भरें
  • उस पर मौली और मूंगा बांधें
  • इसे घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में रखें

इससे घर में धन-समृद्धि बढ़ने लगती है।

धन वृद्धि के लिए आसान तरीका

एक मुट्ठी बासमती चावल लें और बहते पानी में लक्ष्मी जी का ध्यान करते हुए प्रवाहित करें। यह उपाय अचानक धन लाभ के योग बना सकता है।

खास साधना: रुद्राक्ष का महत्व

अक्षय तृतीया पर 14 मुखी रुद्राक्ष की पूजा करके उसे धारण करना भी बेहद शुभ माना जाता है। 40 दिन तक मंत्र जाप करने के बाद इसे पहनने से धन और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ?

इस दिन सोना खरीदने की परंपरा सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि विश्वास है कि यह संपत्ति को बढ़ाने और स्थायी बनाने का प्रतीक है। आजकल लोग सोने के अलावा डिजिटल गोल्ड और निवेश योजनाओं में भी पैसा लगाते हैं जो आधुनिक दौर की नई सोच है।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।