15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Venus Transit 2026: भरणी से कृत्तिका नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश, मालव्य राजयोग से 27 अप्रैल तक इन 3 राशियों को मिलेगा धन-वैभव और सुख

Shukra Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 16 अप्रैल को शुक्र का गोचर होने जा रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि, इनमें से 3 राशियों के जातकों के लिए यह विशेष रूप से शुभ संकेत लेकर आएगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Apr 15, 2026

Shukra Gochar April 2026,Venus Transit 2026,Shukra Nakshatra Parivartan 2026,

शुक्र गोचर से किन राशियों को होगा लाभ|Freepik

Venus Transit 2026: 16 अप्रैल 2026 से शुक्र की चाल में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जो कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 अप्रैल की रात 10 बजकर 19 मिनट पर शुक्र भरणी नक्षत्र से निकलकर कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 19 अप्रैल को शुक्र वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जिससे शक्तिशाली मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। यह खास योग 27 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा और इस दौरान धन, प्रेम और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं। खासकर 3 राशियों के लिए यह समय किस्मत पलटने वाला साबित हो सकता है, जहां तरक्की और लाभ के नए रास्ते खुलेंगे।

Shukra Gochar April 2026: शुक्र का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश क्या है इसका महत्व?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शुक्र भरणी नक्षत्र से निकलकर कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो इसका विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। इस दौरान शुक्र और सूर्य के बीच एक खास संबंध बनता है, जिससे शुभ योगों का निर्माण होता है। यह योग व्यक्ति के जीवन में आकर्षण, मान-सम्मान, आर्थिक लाभ और रिश्तों में मधुरता लेकर आता है। साथ ही, जब शुक्र वृषभ राशि में स्थित होता है, तो मालव्य राजयोग बनता है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करता है।

मेष राशि के लिए आर्थिक मजबूती और आकर्षण में वृद्धि

मेष राशि वालों के लिए यह समय काफी अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो उसके वापस मिलने की संभावना भी है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। खासकर जो लोग व्यापार या विदेश से जुड़े काम करते हैं, उन्हें लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी और अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन सकते हैं।

सिंह राशि के लिए करियर में उन्नति और सुख-शांति

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी मिलने के योग हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा और घर में शांति बनी रहेगी।धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव बढ़ सकता है। व्यापार करने वालों को भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। उच्च शिक्षा की इच्छा रखने वालों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। साथ ही, वाहन या संपत्ति खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है।

धनु राशि के लिए नए अवसर और रचनात्मकता में बढ़ोतरी

धनु राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी और नए विचार सामने आएंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और आपके आइडियाज से सफलता मिलने के योग बनेंगे।व्यापार में भी लाभ की संभावना है और रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि, शादीशुदा लोगों को छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और जीवन में संतुलन बना रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग