8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shaniwar Ke Upay: शनि की ढैय्या-साढ़ेसाती से हैं परेशान? सुबह के ये उपाय दिलाएंगे दुख-दर्द से राहत

Shani Ke Dhaiyya Ke Upay: शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन श्रद्धा से शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय अपनाए जाएं, तो शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Apr 08, 2026

shani ke dhaiyya ke upay,shani ki sadesati ke upay

Shani Dev Upay| Freepik

Shaniwar Ke Upay:शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है, खासकर उन लोगों के लिए जो शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से प्रभावित हैं। ज्योतिष के अनुसार इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। अगर आप जीवन की परेशानियों, बाधाओं और मानसिक तनाव से राहत पाना चाहते हैं, तो शनिवार की सुबह कुछ खास उपाय करना बेहद लाभकारी होता है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ आसान उपाय, जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता पा सकते हैं।

Shaniwar Ke Din Kya Karna Chahiye: शिवलिंग पर काले तिल मिश्रित जल अर्पित करें

शनिवार की सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और किसी शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर काले तिल मिला हुआ जल अर्पित करें। साथ ही “ॐ नमः शिवाय” और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जप करें। यह उपाय न केवल मन को शांति देता है, बल्कि शनि के नकारात्मक प्रभाव को भी कम करता है।

सरसों के तेल का दान करें

एक कटोरी में सरसों का तेल लें और उसमें अपना चेहरा देखें। इसके बाद उस तेल को किसी जरूरतमंद व्यक्ति या मंदिर में दान कर दें। यह उपाय शनि दोष को शांत करने के लिए अत्यंत प्रभावी माना जाता है और जीवन में चल रही बाधाओं को धीरे-धीरे कम करता है।

काली वस्तुओं का दान करें

शनिवार को गरीब या जरूरतमंद लोगों को काले कपड़े, काले चने, उड़द की दाल या लोहे के बर्तन दान करें। यह उपाय शनि को प्रसन्न करता है और आपके भाग्य को मजबूत बनाता है। इससे जीवन में स्थिरता और सफलता के नए अवसर मिलने लगते हैं।

मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं

शुद्ध आटे में काला तिल मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बनाएं और उन्हें मछलियों को खिलाएं। यह उपाय शनि और राहु के दुष्प्रभाव को कम करता है तथा मानसिक तनाव और आर्थिक समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक होता है।

काली चींटियों को आटा खिलाएं

घर के बाहर या बगीचे में काली चींटियों को आटा और तिल मिलाकर डालें। यह छोटा सा कार्य शनि के कष्टों को कम करने में मदद करता है और आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है।