
Mars Movement Change: जयपुर जोधपर के मशहूर ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास के अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल अभी बुध की राशि मिथुन में हैं। 24 फरवरी 2025 से उत्साह और पराक्रम के कारक मंगल मिथुन राशि में मार्गी हो जाएंगे यानी सीधी चाल चलना शुरू कर देंगे।
डॉ. व्यास के अनुसार मंगल मार्गी अवस्था में ही 3 अप्रैल 2025 को फिर कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस बीच मार्गी मंगल कुछ राशि के लोगों की किस्मत चमका सकते हैं, इन राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और इनके लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी, इन्हें कार्यों में सफलता मिलेगी। वहीं कई राशियों की मुसीबत बढ़ा सकते हैं. आइये जानते हैं किन राशियों को होगा मंगल मार्गी (Mangal Gochar) का सबसे अधिक लाभ और किसे नुकसान
मंगल मार्गी होकर मेष राशि वालों की मुसीबत बढ़ाएंगे। 3 अप्रैल तक की अवधि में किसी संबंधी अथवा मित्र से भी अशुभ समाचार प्राप्ति के योग हैं। इस समय भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय हानिप्रद रहेगा सावधान रहें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। दुर्घटना से भी बचें।
मंगल मार्गी होकर वृषभ राशि वालों को लाभ देंगे। इससे वृषभ राशि वालों की आय के साधन बढ़ेंगे। लेकिन परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद हो सकता है। उच्चाधिकारियों से भी संबंध बिगड़ने न दें।
मार्गी मंगल के कारण बुध की राशि मिथुन के लोगों को सकारात्मक फल मिलेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे और रूका हुआ धन भी वापस आएगा। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। वाहन खरीदने का भी योग बनेगा।
मंगल गोचर कर्क राशि वालों के लिए शुभ है, इस समय चंद्रमा की राशि कर्क के लोगों के साहस और पराक्रम में वृद्धि तो होगी ही, कर्क राशि वालों के निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा।
मंगल का गोचर सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला फल प्रदान करेगा। स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ सकती है। पैर में भी चोट लगने अथवा छोटे-मोटे ऑपरेशन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
मंगल गोचर विवाह संबंधित मामलों में भी थोड़ा विलंब हो सकता है। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। कार्य व्यापार की दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
मिथुन राशि में मार्गी मंगल तुला राशि वालों को मिलेजुले फल देंगे। 3 अप्रैल तक की अवधि में मंगल मार्गी का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है लेकिन झगड़े विवाद या कोर्ट कचहरी के मामलों का निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। संबंधी अथवा मित्र द्वारा अशुभ समाचार प्राप्ति के भी योग बनेंगे।
मिथुन राशि में मंगल गोचर वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुभ फल देने वाला है। शिक्षा प्रतियोगिता की दृष्टि से बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय वरदान की तरह है, इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए पूरी तन्मयता से लग जाएं। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
मंगल का गोचर किसी ना किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति तो दे सकता है लेकिन मकान वाहन खरीदने का संकल्प भी पूर्ण हो सकता है। परिवार में अलगाव की स्थिति न उत्पन्न होने दें।
मिथुन राशि में यह मंगल गोचर मकर राशि वालों के लिए कई मामलों में बेहद शुभ है। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी भी अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से गोचर अच्छे फलदायक है। विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग बढ़ेगा।
मंगल मिथुन राशि में मार्गी होकर 24 फरवरी से 3 अप्रैल तक आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। इस समय रूका हुआ धन भी आएगा, हालांकि पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें, रक्त एवं नेत्र संबंधी विकार से बचें।
मार्गी मंगल मीन राशि वालों के जीवन में नई ऊर्जा का शक्ति का संचार करेंगे। अपने कुशल नेतृत्व के बल पर कठिन से कठिन हालात को भी नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से जुड़े हुए कार्यों का निपटारा होगा।