19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / Shani Gochar 2025: हिंदू कैलेंडर बदलने से पहले बदलने लगेगी किस्मत, मेष समेत इन राशियों पर होगा बड़ा असर

Shani Gochar 2025: हिंदू कैलेंडर बदलने से पहले बदलने लगेगी किस्मत, मेष समेत इन राशियों पर होगा बड़ा असर

Shani Gochar 2025: नया साल 2025 बेहद खास है, इस साल कुछ ऐसी घटनाएं घटेंगी, जिसका हमारे जीवन पर बड़ा असर पड़ेगा। ये सब हिंदू कैलेंडर बदलने से पहले शुरू हो जाएगा। आइये जानते हैं किन लोगों पर सबसे अधिक असर पड़ेगा ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 29 Mar 2025, 12:49 PM IST

Shani Gochar 2025

Shani Gochar 2025 Meen : शनि गोचर 2025 मीन राशि मार्च

Shani Gochar 2025: भारतीय ज्योतिष के अनुसार हिंदू नव वर्ष 2025 यानी विक्रमी संवत 2082 से एक दिन पहले 29 मार्च 2025 को शनि राशि परिवर्तन होगा। इसका सभी राशियों पर बड़ा असर पड़ेगा।


इनमें सबसे अधिक मेष राशि के लोग प्रभावित होंगे, क्योंकि इन पर शनि की साढ़ेसाती शुरु होगी। आइये जानते हैं कब शुरू होगा हिंदू नव वर्ष या हिंदू कैलेंडर कब बदलेगा और शनि राशि परिवर्तन 2025 मार्च का सभी राशियों पर क्या असर पड़ेगा।


कब बदल रहा हिंदू कैलेंडर (Hindu Calendar)

पंचांग के अनुसार हिंदू नव वर्ष की शुरुआत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होती है। यह अंग्रेजी कैलेंडर 2025 के मार्च महीने के आखिर में शुरू होगा आइये जानते हैं कब है चैत्र शुक्ल प्रतिपदा और कब शुरू होगा हिंदू नव वर्ष

प्रतिपदा तिथि का आरंभः 29 मार्च 2025 को शाम 04:27 बजे
प्रतिपदा तिथि समापनः 30 मार्च 2025 को दोपहर 12:49 बजे
घटस्थापना मुहूर्तः सुबह 06:29 बजे से सुबह 10:36 बजे तक
घटस्थापना अभिजित मुहूर्तः दोपहर 12:15 बजे से दोपहर 01:04 बजे तक

हिंदू न्यू ईयर की शुरुआतः 30 मार्च 2025

शनि राशि परिवर्तन का किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव (Shani Rashi Parivartan 2025)

शनि के मीन राशि में परिवर्तन करने का अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव होगा, आइये जानते हैं शनि राशि परिवर्तन का किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा …

मेष: शनि की साढे साती का पहला ढैया आरंभ होगा, अधिक सोचने से बचने की आवश्यकता रहेगी, जल्दबाजी न करें शनि के उपाय करते रहने से अनुकूलता रहेगी।

वृषभ: कार्य में प्रगति होगी, फिर भी एकदम भरोसा ना रखें, नुकसान हो सकता है।

मिथुन: स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति बनेगी, पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक पक्ष उत्तम होगा।

कर्क: शनि की ढैया उतरेगी, मित्रों के माध्यम से लाभ की स्थिति रहेगी, व्यवसाय में आगे बढ़ सकेंगे।

सिंह: शनि की ढैया लगेगी, रुके कार्य इस दौरान पूर्ण हो सकेंगे, एक बार फिर समय अनुकूल होगा।

ये भी पढ़ेंः New Year 2025 Astrology : नए साल में भाग्य इन 3 राशियों का देगा साथ, करियर में उन्नति, घर परिवार में आएगी खुशहाली

कन्या: सहयोग के लिए मित्र वर्ग व परिजन आगे आएंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला: शनि की अनुकूलता के लिए विशेष उपचार की आवश्यकता होगी, बड़े पद का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक: सहयोगी क्षेत्र से लाभ तथा कार्य के रास्ते खुलेंगे आर्थिक समस्या का निराकरण होगा।

धनु: संपत्ति में वृद्धि नए वाहन की प्राप्ति, आर्थिक पक्ष की मजबूती एवं सम्मान में बढ़ोतरी होगी पद प्राप्त हो सकेगा।

मकर: शनि की साढेसाती समाप्त होगी। राहत का अनुभव होगा कार्य अपनी गति से आगे बढ़ेगे।

ये भी पढ़ेंः vrishchik varshik rashifal 2025: वृश्चिक राशि वालों को नई जॉब में मिलेगी सफलता, वार्षिक राशिफल में जानें नए साल में कैसी रहेगी आमदनी और करियर

कुंभ: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम ढैय्या लाभकारी रहेगा, योजनाओं को मजबूत बनाएं।

मीन: शनि की साढेसाती का दूसरा ढैय्या लगेगा स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, परिवार में मांगलिक कार्य होगा।